मेसरा : मोबाइल पर गेम खेलने से किया मना, तो घर से भागा

Updated at : 05 Jan 2020 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
मेसरा : मोबाइल पर गेम खेलने से किया मना, तो घर से भागा

मेसरा : मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर आर्मी स्कूल में पढ़नेवाला नौवीं का छात्र अंकित कुमार शाह घर से भाग गया. इतना ही नहीं जाते हुए मां आरती देवी से बड़ा आदमी बनने के बाद घर लौटने की बात कही. इस संबंध में आरती देवी ने खेलगांव थाना में शनिवार को पुत्र […]

विज्ञापन
मेसरा : मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर आर्मी स्कूल में पढ़नेवाला नौवीं का छात्र अंकित कुमार शाह घर से भाग गया. इतना ही नहीं जाते हुए मां आरती देवी से बड़ा आदमी बनने के बाद घर लौटने की बात कही.
इस संबंध में आरती देवी ने खेलगांव थाना में शनिवार को पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है. थाना प्रभारी मुक्तिनाथ सिंह ने बताया कि आरती देवी के पति उमेश कुमार शाह सेना में राजस्थान में पदस्थापित हैं. वर्तमान में आरती देवी लालगंज के एसबीएस कॉलेज के पास बीडी मिश्र के घर में किराये के मकान में अपने बच्चे के साथ रहती हैं. वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर की रहनेवाली हैं.
उन्होंने बताया कि अंकित पड़ोस में रहनेवाली महिला के मोबाइल में गेम खेल रहा था. जब उसकी मां ने गेम खेलने से मना किया, तो वह गुस्सा हो गया अौर यह कह कर घर से निकल गया कि जब तक वह बड़ा आदमी नहीं बन जाता घर वापस नहीं लौटेगा. जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने रिश्तेदारों के घर उसे तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola