ePaper

मार्च में 19 निजी कंपनियों के लीज रद्द हो जायेंगे

Updated at : 02 Jan 2020 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
मार्च में 19 निजी कंपनियों के लीज रद्द हो जायेंगे

सुनील चौधरी, रांची : 31 मार्च 2020 को झारखंड स्थित 19 कंपनियों के लौह अयस्क का लीज पूरी तरह रद्द हो जायेंगे. केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2015 के तहत निजी कंपनियों के वैसे लौह अयस्क खदान, जो केवल अयस्क का व्यापार करते हैं, उन्हें मार्च 2020 तक के लिए अवधि विस्तार दी गयी […]

विज्ञापन

सुनील चौधरी, रांची : 31 मार्च 2020 को झारखंड स्थित 19 कंपनियों के लौह अयस्क का लीज पूरी तरह रद्द हो जायेंगे. केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2015 के तहत निजी कंपनियों के वैसे लौह अयस्क खदान, जो केवल अयस्क का व्यापार करते हैं, उन्हें मार्च 2020 तक के लिए अवधि विस्तार दी गयी थी.

जिसकी अवधि 31 मार्च 2020 को समाप्त हो रही है. इसके साथ ही लीज रद्द हो जायेगा. इधर कुछ निजी खनन कंपनियों द्वारा माइनिंग एक्ट के अधीन खनन न करने के आरोप में खान विभाग द्वारा 13 लौह अयस्क खदानों का लीज रद्द पूर्व में ही रद्द कर दिया जा चुका है. पश्चिम सिंहभूम में कुल 40 लौह अयस्क खदान हैं, जो पूर्व में चालू थे. पर वर्तमान में केवल 13 लौह अयस्क खदान ही चालू हैं और 27 लौह अयस्क खदान बंद हैं.
अब नीलामी की तैयारी, पर विलंब संभव : खान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि माइंस के कानूनी प्रावधानों को पूरा न करने की वजह से ये खदान बंद हैं. इनमें से अधिकतर ऐसी कंपनियां हैं, जिनकी खुद की फैक्ट्री नहीं हैं.
ये लौह अयस्क का व्यापार करती थी, पर कई शर्तों का उल्लंघन पाया गया. जिसके कारण इनका लीज रद्द कर दिया गया था. मार्च 2020 से लीज भी पूरी तरह रद्द हो जायेगा. अब विभाग द्वारा जिन खदानों का लीज रद्द हुआ है, उसे कब्जे में लेने की प्रक्रिया भी चल रही है. कुछ खनन कंपनियों का मामला कोर्ट में भी चल रहा है.
फिलहाल विभाग द्वारा सभी खदानों के नये सिरे से रिजर्व का पता लगाया जा रहा है. इसके बाद इन सभी खदानों की नीलामी करायी जायेगी.हालांकि अब तक रिजर्व के जीटू लेवल तक का एक्सपोलेरेशन नहीं किया जा सका है. जिसके कारण नीलामी में विलंब की आशंका है.
प्रमुख कंपनियां, जिनकी खदानें बंद हैं और लीज रद्द हो जायेंगे
रेवती रमण प्रसाद एवं आनंद वर्धन प्रसाद (नोवामुंडी एवं मेरालगढ़ा), रेवती रमण प्रसाद एवं आनंद वर्धन प्रसाद( इतरबालजोरी),कमलजीत सिंह अहलुवालिया ( बराईबुरु तातिबा के दो खदान),जेनरल प्रोड्यूस लिमिटेड(करमपदा के दो खदान),आर मैक्डिल एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड(करमपदा आरएफ), श्रीराम मिनरल कंपनी(खास जामदा),पदम कुमार जैन(ठाकुरानी),शाह ब्रदर्स (करमपदा),सिंहभूम मिनरल कंपनी (करमपदा आरएफ),पदम कुमार जैन ( ठाकुरानी व राजाबेड़ा),एमएल जैन एंड संस (करमपदा आरएफ),मित्रा घोष/समीर कुमार घोष( नोवामुंडी),आर मैक्डिल एंड कंपनी (करमपदा आरएफ),खटाउ लीलाधर ठक्कर (कुमिरता),खुशहाल अर्जुन राठौर (नोवामुंडा पीएफ),कमलजीत सिंह अहलुवालिया (बराईबुरु),चंद्र प्रकाश शारदा (इतरबालजोरी),जेनरल प्रोड्यूस कंपनी लि. (करमपदा 2020),जेनरल प्रोड्यूस कंपनी लिं. (घाटकुड़ी आरएफ)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola