ePaper

रांची :सीएए, एनआरसी और एनपीआर लागू नहीं करने का प्रस्ताव सदन में लायें

Updated at : 01 Jan 2020 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
रांची :सीएए, एनआरसी और एनपीआर लागू नहीं करने का प्रस्ताव सदन में लायें

रांची. ऑल मुसलिम यूथ एसोसिएशन व आदिवासी जनविकास परिषद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम व रामेश्वर उरांव द्वारा नागरिकता संसोधन कानून 2019, राष्ट्रीय नागरिकता पंजी व राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी झारखंड में लागू नहीं करने संबंधी बयान का स्वागत किया है़ मंगलवार को एसोसिएशन व परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने एस अली रंजीत उरांव […]

विज्ञापन
रांची. ऑल मुसलिम यूथ एसोसिएशन व आदिवासी जनविकास परिषद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम व रामेश्वर उरांव द्वारा नागरिकता संसोधन कानून 2019, राष्ट्रीय नागरिकता पंजी व राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी झारखंड में लागू नहीं करने संबंधी बयान का स्वागत किया है़
मंगलवार को एसोसिएशन व परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने एस अली रंजीत उरांव के नेतृत्व में मंत्री आलमगीर आलम के आवास में उनसे मुलाकात की और केरल की तर्ज पर झारखंड के सदन से भी सीएए, एनआरसी व एनपीआर लागू नहीं करने संबंधी प्रस्ताव लाने की मांग की. एस अली ने बताया कि मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि संविधान विरोधी किसी भी कानून को राज्य में लागू नहीं होने दिया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में महादेव उरांव, लतीफ आलम, नौशाद आलम, सन्नी टोप्पो, अफताब आलम, मोदस्सिर अहरार, इमरान अंसारी आिद शामिल थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola