21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : शौंडिक समाज आगे बढ़े मदद मिलेगी : संजय सेठ

रांची : झारखंड प्रदेश शौंडिक (सूड़ी) समाज के वार्षिक मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को लोयला काॅन्वेंट स्कूल बूटी में किया गया. मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि विधायक नवीन जायसवाल थे. श्री सेठ ने सूड़ी समाज द्वारा समाज के लोगों के उत्थान के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा […]

रांची : झारखंड प्रदेश शौंडिक (सूड़ी) समाज के वार्षिक मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को लोयला काॅन्वेंट स्कूल बूटी में किया गया. मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि विधायक नवीन जायसवाल थे. श्री सेठ ने सूड़ी समाज द्वारा समाज के लोगों के उत्थान के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की.
कहा कि वह हर समय सूड़ी समाज के लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे. कार्यक्रम में पूर्व न्यायमूर्ति लोकनाथ प्रसाद, डॉ हीरालाल साह, शीतल साहू, नारायण साहू, योगेश प्रसाद, रामेश्वर साहू, उमाशंकर प्रसाद को सूड़ी रत्न से सम्मानित किया गया. मौके पर अध्यक्ष डॉ अशोक प्रसाद, चौधरी साहू, महेंद्र मंडल, राधेश्याम साहू, विजय साहू, उज्ज्वल कुमार, नंदकिशोर साहु, महेंद्र साहू आदि मौजूद थे.
10 निर्धन बच्चों को पढ़ायेगा समाज: कार्यक्रम में समाज के निर्धन बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया.कहा गया कि 10 निर्धन बच्चों को समाज की ओर से छात्रवृत्ति दी जायेगी. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें