ePaper

झारखंड की हेमंत सरकार पर सभी के लिए काम करने का भरोसा : राहुल गांधी

Updated at : 29 Dec 2019 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की हेमंत सरकार पर सभी के लिए काम करने का भरोसा : राहुल गांधी

रांची : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भरोसा जताया कि झारखंड में हेमंत सोरेन की नयी गठबंधन सरकार सभी के लिए काम करेगी और शांति तथा समृद्धि के नये युग की शुरूआत करेगी. गांधी ने रविवार को रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया. […]

विज्ञापन

रांची : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भरोसा जताया कि झारखंड में हेमंत सोरेन की नयी गठबंधन सरकार सभी के लिए काम करेगी और शांति तथा समृद्धि के नये युग की शुरूआत करेगी. गांधी ने रविवार को रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया.

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार में कांग्रेस के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया. मुझे विश्वास है कि झारखंड में नयी सरकार सभी नागरिकों के भले के लिए काम करेगी तथा राज्य में शांति एवं समृद्धि के नये युग की शुरूआत करेगी.’

कांग्रेस नेता ने शपथ ग्रहण समारोह की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं जिनमें उन्हें सीताराम येचुरी, डी राजा, शरद यादव तथा तेजस्वी यादव जैसे नेताओं के साथ देखा जा सकता है. समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola