बुढ़मू : अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2019 9:46 AM

विज्ञापन

बुढ़मू : प्रखंड में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये. पहली घटना कोयजम पुल के पास घटी. यहां बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरने से अरमान अंसारी (28) की मौत हो गयी. उसे सिर में गहरी चोट लगी थी. अरमान बुढ़मू निवासी जिबरैल अंसारी […]

विज्ञापन
बुढ़मू : प्रखंड में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये. पहली घटना कोयजम पुल के पास घटी.
यहां बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरने से अरमान अंसारी (28) की मौत हो गयी. उसे सिर में गहरी चोट लगी थी. अरमान बुढ़मू निवासी जिबरैल अंसारी का भगीना था. वह छापर से बुढ़मू लौट रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. वहीं मक्का बांधगढ़ा के पास बाइक दुर्घटना में कनाडिह निवासी अशोक कुमार घायल हो गया. वह बुढ़मू आ रहा था. उसे पैर में गंभीर चोट है. ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया. जहां उपचार के बाद उसे रिम्स भेज दिया गया. इधर, सिदरोल के पास बाइक से गिरने से सिदरोल निवासी अजीत कुमार जख्मी हो गया. इलाज सीएचसी बुढ़मू में किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola