रांची : 227 बालू घाटों का आज खुलेगा टेंडर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) द्वारा 227 बालू घाटों से बालू निकासी के लिए जारी टेंडर की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है.पांच दिसंबर को दिन के दो बजे टेंडर खोला जायेगा. बताया गया कि अब तक 12 से अधिक कंपनियों ने टेंडर डाला है. पांच दिसंबर को अंतिम समय में और टेंडर […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) द्वारा 227 बालू घाटों से बालू निकासी के लिए जारी टेंडर की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है.पांच दिसंबर को दिन के दो बजे टेंडर खोला जायेगा. बताया गया कि अब तक 12 से अधिक कंपनियों ने टेंडर डाला है. पांच दिसंबर को अंतिम समय में और टेंडर आने की संभावना है.
गौरतलब है कि जेएसएमडीसी ने 31 अक्तूबर को बालू घाटों का टेंडर निकाला था. 227 बालू घाटों के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल(आरएफपी) जारी किया था. इसके तहत बालू घाटों में माइनिंग, ट्रांसपोर्टेशन, स्टॉकिंग और लोडिंग के लिए माइंस डेवलपर अॉपरेटर (एमडीओ) को नियुक्त किया जाना है. इन 227 बालू घाटों में पांच हेक्टेयर से कम और 25 हेक्टेयर से अधिक के बालू घाट शामिल हैं.
इन जिलों के बालू घाटों के लिए खुलेगा टेंडर : रांची-13, खूंटी- नौ, लोहरदगा-पांच, गुमला-14, सिमडेगा के नौ, हजारीबाग-सात, कोडरमा-एक, चतरा-22, रामगढ़-एक, धनबाद-11, बोकारो-19, गिरिडीह-10, पूर्वी सिंहभूम-तीन, प. सिंहभूम-10, सरायकेला-खरसावां-28, दुमका-15, पाकुड़-दो, गोड्डा-12, देवघर-छह, जामताड़ा-14, पलामू-नौ, लातेहार-4 व गढ़वा के तीन बालू घाटों के लिए टेंडर खुलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










