आजसू में शामिल हुए भाजपा के पूर्व विधायक विष्णु भैया, कहा मुझे पार्टी में सम्मान मिला
Updated at : 19 Nov 2019 1:12 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा के पूर्व विधायक विष्णु भैया ने आज आजसू की सदस्यता ले ली. जामताड़ा से टिकट ना मिलने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी थी.विष्णु भैया ने आजसू नेता सुदेश महतो की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली. इस अवसर पर अपने संक्षिप्त टिप्पणी में विष्णु भैया ने कहा कि मुझे पार्टी में […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के पूर्व विधायक विष्णु भैया ने आज आजसू की सदस्यता ले ली. जामताड़ा से टिकट ना मिलने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी थी.विष्णु भैया ने आजसू नेता सुदेश महतो की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली.
इस अवसर पर अपने संक्षिप्त टिप्पणी में विष्णु भैया ने कहा कि मुझे पार्टी में काफी सम्मान मिला है मैं सबका आभार प्रकट करता हूं. विष्णु भैया ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं आजसू अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल होगा. इस अवसर पर सुदेश महतो ने पार्टी में स्वागत किया. जामताड़ा सीट से भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से विष्णु भैया नाराज चल रहे थे और पार्टी छोड़ दी थी.
कुछ ही दिनों पहले उन्होंने घोषणा की थी कि वे झाविमो के टिकट पर जामताड़ा से चुनाव लड़ेंगे. लेकिन जब उन्हें यहां से भी टिकट नहीं मिला तो उन्होंने आज आजसू पार्टी को ज्वाइंन कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




