रांची : सितंबर तक हर जरूरतमंद बहन को मिले उज्ज्वला योजना का लाभ : सीएम रघुवर दास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने की बैठक रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के करीब 33 लाख महिलाओं को योजना से जोड़ उन्हें धुएं की घुटन से मुक्ति दिलायी जा चुकी है. शेष छूटे हुए परिवारों को सितंबर तक योजना से जोड़ना है. श्री दास सोमवार […]
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने की बैठक
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के करीब 33 लाख महिलाओं को योजना से जोड़ उन्हें धुएं की घुटन से मुक्ति दिलायी जा चुकी है. शेष छूटे हुए परिवारों को सितंबर तक योजना से जोड़ना है. श्री दास सोमवार को अपने आवास पर सभी जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष के साथ उज्ज्वला योजना के प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे.
मुख्यमंत्री ने कहा : हमें उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा, पहली और दूसरी सिलिंडर का रिफिल निःशुल्क प्रदान करना है. आप सभी पूर्व की तरह युद्ध स्तर पर कार्य करें. गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य करेंगे, तो हमें अवश्य सफलता मिलेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का इकलौता राज्य है, जहां पहला और दूसरे सिलेंडर का रिफिल और चूल्हा भी मुफ्त दिया जाता है. सभी समुदाय, जाति, धर्म की हर गरीब बहन के घर तक गैस कनेक्शन पहुंचना सरकार की प्राथमिकताओं में है.
उज्ज्वला दीदियों की मदद लें, महिलाओं को सुरक्षा मानकों से अवगत करायें : मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर नियुक्त उज्ज्वला दीदियों का सहयोग इस कार्य में लें. दीदियों को पूर्व में ही छूटे हुए परिवार को जोड़ने का अनुरोध किया गया है.
उन्हें गांव के लाभान्वित महिलाओं को एलपीजी के सुरक्षात्मक उपयोग की जानकारी भी देनी है, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित भी किया जा रहा है. जिला उपाध्यक्ष गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर तक अब तक हुए कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन करें. तभी सरकार 30 सितंबर तक उज्ज्वला योजना से सभी जरूरतमंद को जोड़ने के लक्ष्य को प्राप्त करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




