सात को रांची आयेंगे नीतीश, पांच हजार कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा
Updated at : 05 Sep 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : जदयू के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्रवण कुमार ने कहा कि सात सितंबर को जदयू का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रांची के कॉर्निवाल हॉल में होगा. मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, लोकसभा में जदयू के नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, […]
विज्ञापन
रांची : जदयू के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्रवण कुमार ने कहा कि सात सितंबर को जदयू का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रांची के कॉर्निवाल हॉल में होगा.
मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, लोकसभा में जदयू के नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा,झारखंड प्रदेश जदयू के प्रभारी सह समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह, सदस्य, बिहार विधान परिषद ललन सर्राफ एवं सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह शामिल होंगे.
पार्टी कार्यालय में श्री कुमार ने कहा कि सम्मेलन की तैयारी पूरी हो गयी है. झारखंड के सभी जिलों से लगभग पांच हजार सक्रिय
कार्यकर्ता भाग लेंगे. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू एवं संगठन के सह प्रभारी अरुण कुमार लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




