झारखंड में जदयू अकेले लड़ेगा विधानसभा चुनाव

Updated at : 03 Sep 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में जदयू अकेले लड़ेगा विधानसभा चुनाव

रांची : जदयू प्रदेश मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय ने कहा कि सात सितंबर को आहूत राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विभिन्न जगहों पर बैठक हुई. जदयू प्रदेश सह प्रभारी अरुणा कुमार सिंह ने नामकुम, बुंडू व राहे प्रखंड में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार […]

विज्ञापन
रांची : जदयू प्रदेश मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय ने कहा कि सात सितंबर को आहूत राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विभिन्न जगहों पर बैठक हुई. जदयू प्रदेश सह प्रभारी अरुणा कुमार सिंह ने नामकुम, बुंडू व राहे प्रखंड में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में किये गये विकास कार्यों की जानकारी दें.
झारखंड में जदयू अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगा. सम्मेलन में लोकसभा में संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह, जल संसाधन मंत्री संजय झा, प्रदेश सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू भी उपस्थित रहेंगे. बैठक में कृष्णानंद मिश्रा, भगवान सिंह, संजय सहाय, लक्ष्मी साई, मेरी एक्का, दीपक मांझी, इंदु देवी, उमेश महतो, दीपक झा, ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार, शिव कुमार, मालती देवी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola