रांची : पूर्वी भारत में उद्यमिता के लिए है बेहतर वातावरण

Published at :29 Aug 2019 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पूर्वी भारत में उद्यमिता के लिए है बेहतर वातावरण

युवा उद्यमियों के लिए बिजनेस कम्यूनिकेशंस कार्यशाला का आयोजन रांची : ऑफिस ऑफ द यूएस काउंसलेट जेनरल, कोलकाता और अटल बिहारी वाजपेयी इनोवेशन लैब द्वारा झारखंड सरकार के सहयोग से रांची के 17 युवा उद्यमियाें के लिए ‘बिजनेस कम्यूनिकेशंस’ पर छह दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें अमेरिकन ट्रेनर डिटर ब्रूह्न ने लोगों के सामने […]

विज्ञापन
युवा उद्यमियों के लिए बिजनेस कम्यूनिकेशंस कार्यशाला का आयोजन
रांची : ऑफिस ऑफ द यूएस काउंसलेट जेनरल, कोलकाता और अटल बिहारी वाजपेयी इनोवेशन लैब द्वारा झारखंड सरकार के सहयोग से रांची के 17 युवा उद्यमियाें के लिए ‘बिजनेस कम्यूनिकेशंस’ पर छह दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी.
इसमें अमेरिकन ट्रेनर डिटर ब्रूह्न ने लोगों के सामने अपने स्टार्टअप से जुड़ी बातें व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से रखने की जानकारी दी़ समापन दिवस पर ऑफिस ऑफ द काउंसलेट जेनरल, कोलकाता की डायरेक्टर मोनिका शाई ने कहा कि हमें पूर्वी भारत में उद्यमिता के वातावरण में अच्छी गतिशीलता नजर आती है़ प्रशिक्षक डिटर ब्रूह्न ने कहा कि युवाओं के जीवन को सकारत्मक ढंग से प्रभावित करने के लिए उद्यमिता विकास एक सिद्ध रणनीति है़
समापन दिवस पर प्रतिभागयों ने तीन- तीन मिनट में लाइव ऑडियंस के सामने अपनी बातें रखीं, जिसका मूल्यांकन एक ज्यूरी द्वारा किया गया़ इसमें देबनाथ बेरा को पहला, श्रवण कुमार को दूसरा और करण राज मेहता को तीसरा पुरस्कार मिला़ कार्यक्रम में दीपा दत्ता, निदेश भाटिया, हरप्रीत सिंह अहलूवालिया, सिद्धार्थ जायसवाल, अमितेश, अतुल गेरा, विवेक अग्रवाल और अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola