भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 को रांची आयेंगे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेतृत्व गंभीर है़ आला नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम तैयार हो रहा है़ 30 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची पहुंचेंगे़ श्री नड्डा दो दिनों के प्रवास में राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे़ वह प्रदेश कोर कमेटी, पदाधिकारियों और सांसद-विधायकों […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेतृत्व गंभीर है़ आला नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम तैयार हो रहा है़ 30 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची पहुंचेंगे़
श्री नड्डा दो दिनों के प्रवास में राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे़ वह प्रदेश कोर कमेटी, पदाधिकारियों और सांसद-विधायकों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनायेंगे़ श्री नड्डा सदस्यता अभियान की भी समीक्षा करेंगे़ राज्य भर मेें चुनाव के मद्देनजर बूथ, मंडल और जिला स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी लेंगे़ उल्लेखनीय है कि तीन अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रांची आ रहे है़ं श्री शाह के पहले श्री नड्डा का कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है़
इधर 23 अगस्त को विधानसभा चुनाव प्रभारी ओपी माथुर रांची पहुंचेंगे़ श्री माथुर तीन दिनों तक झारखंड में कैंप करेंगे़ वह विधानसभावार चुनावी तैयारी की समीक्षा करेंगे़ विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत कर संगठन व तैयारी का हाल जानेंगे़ श्री माथुर के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कमेटी तैयारी में जुटी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










