ePaper

रांची : राजधानी में अपराधी बेखौफ, दिनदहाड़े केनरा बैंक से साढ़े तीन लाख की लूट

Updated at : 15 Jul 2019 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
रांची : राजधानी में अपराधी बेखौफ, दिनदहाड़े केनरा बैंक से साढ़े तीन लाख की लूट

रांची : राजधानी रांची में अपराधी कितने बेखौफ हो गये है इसका अंदाजा सोमवार को दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती से लगाया जा सकता है. कोतवाली पुलिस की नाक के नीचे से अपराधियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है. एसएन गांगुली रोड स्थित केनरा बैंक से अपराधी 3 लाख 50 हजार रुपये लूटकर […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची में अपराधी कितने बेखौफ हो गये है इसका अंदाजा सोमवार को दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती से लगाया जा सकता है. कोतवाली पुलिस की नाक के नीचे से अपराधियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है. एसएन गांगुली रोड स्थित केनरा बैंक से अपराधी 3 लाख 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये.

बैंक कर्मियों के अनुसार बैंक लूटने के मकसद से तीन से चार की संख्‍या में अपराधी बैंक में घुसे. बैक कर्मचारी को बात में फंसाकर उन लोगों ने काउंटर से पैसे निकाले और फरार हो गये. हालांकि भागने के क्रम में एक अपराधी पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया. बाकी 3 लोग पैसे लेकर फरार हो गये.

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना की पुलिस बैंक पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली. पकड़े गये अपराधी से पूछताछ की जा रही है. उसी आधार पर बाकी अपराधियों को भी पुलिस पकड़ने का प्रयास करेगी. पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा ले रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola