बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड पर, अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड पर दिखने लगा है. सोमवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि पांच जुलाई तक करीब-करीब पूरे झारखंड में बारिश होगी. दो जुलाई को विभाग ने कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. सोमवार […]
विज्ञापन
रांची : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड पर दिखने लगा है. सोमवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि पांच जुलाई तक करीब-करीब पूरे झारखंड में बारिश होगी. दो जुलाई को विभाग ने कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. सोमवार को राजधानी में करीब छह मिमी बारिश हुई. जमशेदपुर में 18 मिमी बारिश शाम पांच बजे तक हुई थी. पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश कोडरमा में 66.8 मिमी हुई.
आधे घंटे की बारिश में सड़कों पर जमा हुआ पानी
रांची : राजधानी में सोमवार की शाम हुई बारिश से अोवरब्रिज से लेकर स्टेशन रोड तक सड़क पर जलजमाव हो गया. सड़क के दोनों अोर की नालियां जाम थीं. इस कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा था. इस कारण पानी सड़कों पर बह रहा था. इससे पैदल आने-जाने वाले लोगों व दोपहिया वाहनों को काफी परेशानी हुई. लगभग आधे घंटे बारिश हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










