रांची : 2019 में बनेगी झामुमो की सरकार : सुप्रियो
Updated at : 11 Jun 2019 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झामुमो रांची जिला समिति की बैठक रविवार को विधानसभा सभागार में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है. झामुमो वही पार्टी है, जिसके आंदोलन से झारखंड अलग राज्य बना. 2019 में भी […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो रांची जिला समिति की बैठक रविवार को विधानसभा सभागार में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है. झामुमो वही पार्टी है, जिसके आंदोलन से झारखंड अलग राज्य बना. 2019 में भी हेमंत सोरेन की सरकार बनेगी.महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड की जनता जागरूक हो चुकी है.
सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है. विधानसभा चुनाव में जनता अपना जनादेश झामुमो के पक्ष में देगी. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी, पंचायत व बूथ समिति के पुनर्गठन, जन समस्याओं को लेकर जन आंदोलन चलाने के अलावा सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने की और संचालन जिला सचिव अंतु तिर्की ने किया.
मौके पर केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ महुआ माजी, समनूर मंसूरी, पवन जेड़िया, वर्षा गाड़ी, चिंतामणि सांगा, अफरोज आलम, डॉ हेमलाल मेहता, आफताब आलम, कलाम आजाद, मुकेश महतो, महादेव मुंडा व रिझुआ मुंडा के अलावा प्रखंडों आये कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




