रांची : जनता की समस्याओं को जानें और उसे उठायें : आरपीएन सिंह
Updated at : 09 Jun 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा की रांची : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि जो परिणाम लोकसभा चुनाव में आये हैं, निश्चित रूप से हमें इसकी अपेक्षा नहीं थी. झारखंड के परिप्रेक्ष्य में हमें तुरंत विधानसभा के चुनाव में जाना है. जनता से जुड़े सवालों को उठाना […]
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा की
रांची : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि जो परिणाम लोकसभा चुनाव में आये हैं, निश्चित रूप से हमें इसकी अपेक्षा नहीं थी.
झारखंड के परिप्रेक्ष्य में हमें तुरंत विधानसभा के चुनाव में जाना है. जनता से जुड़े सवालों को उठाना होगा. जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानना होगा और आनेवाले समय में हम उनके लिए क्या करेंगे, यह बताना होगा. संगठन की मजबूती के लिए आवश्यकता के अनुरूप काम करना होगा.
श्री सिंह ने यह बातें शनिवार को लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर शनिवार को कांग्रेस भवन में जोनल को–ऑर्डिनेटर्स, मीडिया एंड कम्यूनिकेशन विभाग, जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी कांग्रेस एवं ओबीसी विभाग के प्रदेश चेयरमैन की समीक्षा बैठक में कही.
इस दौरान प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों के सुझाव को ध्यानपूर्वक सुना. पदाधिकारियों ने हार के कारणों पर खुल कर अपनी राय रखी और सुझाव दिये. बैठक में जोनल को-आर्डिनेटर रमा खलखो, अशोक चौधरी, सुल्तान अहमद, भीम कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता छोटू, आलोक कुमार दुबे, शमशेर आलम, संजय लाल पासवान, शिव कुमार भगत, राकेश किरण महतो, अजय नाथ शाहदेव, डॉ एम तौसिफ, आभा सिन्हा, अमूल नीरज खलखो, ईश्वर आनंद, ज्योति सिंह मथारु, रवींद्र सिंह, गुंजन सिंह, आमिर हाशमी, अभिलाष साहू समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




