ePaper

झारखंड के नये डीजीपी कमल नयन चौबे ने पदभार संभाला

Updated at : 08 Jun 2019 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के नये डीजीपी कमल नयन चौबे ने पदभार संभाला

रांची : झारखंड के नये पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. बीएसएफ के एडीजी रहे श्री चौबे के सामने राज्य से नक्सलवाद का खात्मा बड़ी चुनौती होगी. 1986 बैच के बिहार कैडर के आइपीएस मूल रूप से बिहार के कैमूर जिला (भभुआ) के रहने वाले हैं. वह बेहद […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के नये पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. बीएसएफ के एडीजी रहे श्री चौबे के सामने राज्य से नक्सलवाद का खात्मा बड़ी चुनौती होगी. 1986 बैच के बिहार कैडर के आइपीएस मूल रूप से बिहार के कैमूर जिला (भभुआ) के रहने वाले हैं.

वह बेहद तेज-तर्रार पुलिस अफसर हैं. उनकी सेवा अवधि 21 अगस्त, 2021 तक है. श्री चौबे ने डीके पांडेय की जगह ली है, जो 31 मई को ही रिटायर हो गये. डीजीपी की दौड़ में बीएच देशमुख और नीरज सिन्हा भी थे. लेकिन, उच्च स्तर पर केएन चौबे के नाम पर सहमति बनी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola