रांची : झारसुगुड़ा तक विमान सेवा का हुआ ट्रायल, आज से नियमित होगी उड़ान
Updated at : 06 Jun 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : एलायंस एयर रांची से झारसुगुड़ा के लिए विमान सेवा का ट्रायल बुधवार को हुआ. ट्रायल के दौरान यह विमान सेवा अपने निर्धारित समय से 30 मिनट लेट रही. इस विमान की नियमित सेवा छह जून यानी गुरुवार से शुरू होगी. केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत शुरू की गयी इस विमान सेवा […]
विज्ञापन
रांची : एलायंस एयर रांची से झारसुगुड़ा के लिए विमान सेवा का ट्रायल बुधवार को हुआ. ट्रायल के दौरान यह विमान सेवा अपने निर्धारित समय से 30 मिनट लेट रही. इस विमान की नियमित सेवा छह जून यानी गुरुवार से शुरू होगी. केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत शुरू की गयी इस विमान सेवा के लिए एलायंस एयर ‘एटीआर-72 टाइप’ विमान को संचालित कर रहा है.
गौरतलब है कि एयर इंडिया की एक अनुषंगी संस्था एलायंस एयर द्वारा कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर-रायपुर के लिए यह सुविधा प्रदान की जा रही थी. इसमें झारसुगुड़ा नया जोड़ा गया है. वर्तमान में रांची एयरपोर्ट से कुल 28 उड़ानों संचालित की जा रही है.
नियमित सेवा की समय सारिणी
विमान संख्या एआई-91727
कोलकाता से उड़ेगा सुबह 5:50 बजे रांची पहुंचेगा सुबह 7:15 बजे
रांची से उड़ेगा सुबह 7:35 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगा सुबह 8:45 बजे
भुवनेश्वर से उड़ेगा सुबह 9:05 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगा सुबह 10:10 बजे
नोट : झारसुगुड़ा में विमान संख्या बदल जायेगी
विमान संख्या एआई-91719
झारसुगुड़ा से उड़ेगा सुबह 10:35 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगा दिन के 11:35 बजे
भुवनेश्वर से उड़ेगा दोपहर 12:05 बजे रांची पहुंचेगा दोपहर 1:20 बजे
नोट : रांची में विमान संख्या बदल जायेगी
विमान संख्या एआई-91720
रांची से उड़ेगा दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगा दोपहर 3:15 बजे
रायपुर से उड़ेगा दोपहर 3:45 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगा शाम 4:50 बजे
झारसुगुड़ा से उड़ेगा शाम 5:15 बजे रायपुर पहुंचेगा शाम 6:10 बजे
रायपुर से उड़ेगा शाम 6:30 बजे रांची पहुंचेगा शाम 7:55 बजे
रांची से उड़ेगा रात 8:10 बजे कोलकाता पहुंचेगा रात 9:45 बजे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




