ePaper

नेता प्रतिपक्ष हेमंत के बरहेट सहित 10 विधानसभा क्षेत्रों में झामुमो रहा आगे

Updated at : 29 May 2019 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष हेमंत के बरहेट सहित 10 विधानसभा क्षेत्रों में झामुमो रहा आगे

रांची : झामुमो ने संताल परगना की कब्जेवाली सीटों पर बेहतर प्रदर्शन किया है़ इसके साथ ही कोल्हान के क्षेत्र में भी अपनी जमीन बचायी है़ प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने बढ़त ली है़ इस सीट पर झामुमो को 62 हजार से ज्यादा मत मिले, वहीं भारतीय जनता […]

विज्ञापन

रांची : झामुमो ने संताल परगना की कब्जेवाली सीटों पर बेहतर प्रदर्शन किया है़ इसके साथ ही कोल्हान के क्षेत्र में भी अपनी जमीन बचायी है़ प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने बढ़त ली है़ इस सीट पर झामुमो को 62 हजार से ज्यादा मत मिले, वहीं भारतीय जनता पार्टी 49 हजार वोट ला पायी़ इसके साथ ही झामुमो ने शिकारीपाड़ा, बोरियो, महेशपुर और लिट्टीपाड़ा में भी बढ़त बनाये रखा. विधानसभा की इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त मिली़

वहीं, झामुमो ने सिंहभूम के मझिगांव, चाईबासा, चक्रधरपुर और मनोहरपुर में भी कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा को बढ़त दिलायी़ कोल्हान में झामुमो की मजबूत पकड़ ने यहां से भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का रास्ता रोका़ इसके साथ ही तोरपा में भी पार्टी की बढ़त रही़ खूंटी लोकसभा क्षेत्र में पड़नेवाली इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा मैदान में थे़
  • संताल परगना की पांच और कोल्हान की चार सीटों पर बरकरार रखा कब्जा
  • विधानसभा में झामुमो के पास है 19 सीटेें
झामुमो ने अपनी जिन सीटों पर बढ़त बनायी
सीट झामुमो भाजपा
शिकारीपाड़ा 70614 61774
बोरियो 76301 65307
बरहेट 62921 49299
महेशपुर 89635 58212
लिट्टीपाड़ा 71504 55035
मझिगांव 88418 29092
तोरपा 65122 43964
चाईबासा 91678 37982
चक्रधरपुर 58485 55182
मनोहरपुर 58264 52152
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola