सर्दी, गर्मी और बरसात में बीच सड़क पर ड्यूटी देनेवाले पुलिसकर्मियों को सुविधा देने की कवायद
Updated at : 25 May 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजधानी के ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिये हैं. इसके तहत जल्द ही नये और अत्याधुनिक सुविधायुक्त ट्रैफिक कियोस्क (ट्रैफिक बूथ) लगाये जायेंगे. पहले चरण में 12 ट्रैफिक कियोस्क लगेंगे. इसके बाद अन्य स्थानों पर लगाने पर […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी के ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिये हैं. इसके तहत जल्द ही नये और अत्याधुनिक सुविधायुक्त ट्रैफिक कियोस्क (ट्रैफिक बूथ) लगाये जायेंगे. पहले चरण में 12 ट्रैफिक कियोस्क लगेंगे.
इसके बाद अन्य स्थानों पर लगाने पर विचार किया जायेगा. सीएसआर स्कीम के तहत ट्रैफिक कियोस्क उपलब्ध कराने के लिए ट्रैफिक एसपी ने टाटा स्टील जमशेदपुर के उपाध्यक्ष को प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है.
एक ट्रैफिक कियोस्क की लागत करीब पांच लाख रुपये होगी. ट्रैफिक कियोस्क के अंदर एसी, कंप्यूटर सहित अन्य आवश्यक उपकरण ट्रैफिक पुलिस के लिए होंगे. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने शौचालय की सुविधा भी होगी.
इसके लगने से यह फायदा होगा कि ट्रैफिक पुलिस को बारिश और धूप में ड्यूटी के दौरान समय पर आराम करने की सुविधा भी मिल सकेगी. ट्रैफिक पुलिस टाटा स्टील कंपनी के चार ट्रैफिक कियोस्क हासिल करने का प्रयास कर रही है. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने सीसीएल से भी ट्रैफिक कियोस्क हासिल करने का प्रयास कर रही है.
ट्रैफिक एसपी ने सीएसआर स्कीम के तहत मांगे हैं ट्रैफिक कियोस्क
पहले चरण में राजधानी में 12 जगहों पर लगाये जायेंगे ये कियोस्क
ये है मौजूदा स्थिति
वर्तमान में राजधानी के कुछ चौक-चौराहों पर ट्रैफिक बूथ हैं, लेकिन अधिकांश ट्रैफिक पोस्ट पर ट्रैफिक बूथ में किसी तरह की सुविधा नहीं है. इससे ड्यूटी के दौरान थके-मांदे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को आराम की जगह नहीं मिल पाती है. कुछ स्थान पर टेंट लगाकर ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी करते हैं. उदाहरण के रूप में एसएसपी आवास के समीप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




