गर्मी नहीं झेल पा रहे ग्रिड, बार-बार हो रही पावर ट्रिपिंग से कई क्षेत्रों में हुई लोड शेडिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2019 2:17 AM
रांची : हटिया ग्रिड लाइन ट्रिप होने से शनिवार को रातू-चट्टी सब स्टेशन से जुड़े बड़े इलाके में घंटों पावर कट की स्थिति रही. ट्रिपिंग के चलते कई सबस्टेशनों से आपूर्ति ठप हो गयी. हालांकि, फॉल्ट को 30 मिनट के अंदर ही दुरुस्त कर लिया गया, मगर बिजली सामान्य होने में लगभग दो घंटे लग […]
रांची : हटिया ग्रिड लाइन ट्रिप होने से शनिवार को रातू-चट्टी सब स्टेशन से जुड़े बड़े इलाके में घंटों पावर कट की स्थिति रही. ट्रिपिंग के चलते कई सबस्टेशनों से आपूर्ति ठप हो गयी. हालांकि, फॉल्ट को 30 मिनट के अंदर ही दुरुस्त कर लिया गया, मगर बिजली सामान्य होने में लगभग दो घंटे लग गये. करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति कई सब स्टेशनों में बंद हो गयी. काठीटांड़, रातू, बेड़ो, मांडर सहित अन्य क्षेत्रों में इसका प्रभाव देखा गया. लाइन ट्रिप करने से लोड शेडिंग कर बिजली की आपूर्ति की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










