एचइसी क्षेत्र में शिफ्ट होंगे बैंकों के प्रधान कार्यालय, सरकार देगी जमीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2019 2:16 AM
रांची : राज्य में कार्यरत बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालय कोर कैपिटल एरिया में हस्तांतरित होंगे. झारखंड सरकार द्वारा सभी लीड बैंकों को एक ही जगह पर जमीन उपलब्ध करायी गयी है. लैंड अलाॅटमेंट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. बैंकों को आइआइएम के पास नगड़ी अंचल के मुड़मा मौजा में परती जमीन दी गयी है. […]
रांची : राज्य में कार्यरत बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालय कोर कैपिटल एरिया में हस्तांतरित होंगे. झारखंड सरकार द्वारा सभी लीड बैंकों को एक ही जगह पर जमीन उपलब्ध करायी गयी है. लैंड अलाॅटमेंट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. बैंकों को आइआइएम के पास नगड़ी अंचल के मुड़मा मौजा में परती जमीन दी गयी है. हालांकि एसएलबीसी अब भी आवंटित भूमि को लेकर असमंजस की स्थिति में है. राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव केके सोन जल्द इस दिशा में कोई बड़ा फैसला लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










