मांडर रेफरल अस्पताल का हाल, तीन माह से नहीं है एंटी रैबीज वैक्सीन, गरीब मरीज परेशान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2019 9:22 AM

विज्ञापन

बाजार में एक इंजेक्शन की कीमत 330 रुपये, पांच इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं मांडर : मांडर रेफरल अस्पताल में तीन माह से एंटी रैबीज का वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. यह वैक्सीन कुत्तों के काटने पर मरीजों को लगाया जाता है. उपलब्ध रहने पर यह वैक्सीन मरीजों को सरकारी अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है. […]

विज्ञापन
बाजार में एक इंजेक्शन की कीमत 330 रुपये, पांच इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं
मांडर : मांडर रेफरल अस्पताल में तीन माह से एंटी रैबीज का वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. यह वैक्सीन कुत्तों के काटने पर मरीजों को लगाया जाता है. उपलब्ध रहने पर यह वैक्सीन मरीजों को सरकारी अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है. लेकिन तीन माह से रेफरल अस्पताल में इसकी अनुपलब्धता को लेकर गरीब मरीजों को भारी परेशानी हो रही है. मजबूरी में वे खुले बाजार से महंगे दाम में वैक्सीन खरीद कर उपयोग में ला रहे हैं.
बताया जा रहा है कि कुत्ता के काटने पर मरीज को पांच इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं. जिसका एक इंजेक्शन का बाजार मूल्य 330 रुपये है. मरीज को एंटी रैबीज के पांच इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं. जिसके लिए प्रति मरीज को 1650 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. इससे गरीब मरीज परेशान हो जाते हैं. मांडर के रेफरल अस्पताल में मांडर के अलावा चान्हो, बुढ़मू, खलारी व बेड़ो प्रखंड के मरीज भी इलाज के लिए पहुंचते हैं. चिकित्सा प्रभारी किशोर कुल्लू के अनुसार यहां औसतन प्रतिमाह 25 से 30 कुत्ता काटने के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं.
वर्तमान में एंटी रैबीज का वैक्सीन जिला में ही उपलब्ध नहीं है जिसके कारण डिमांड के बाद भी जनवरी से ही रेफरल अस्पताल को वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराया गया है. वैसे वे अपने स्तर से रेफरल अस्पताल में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola