रांची : रामानुज सिंह ने सीआइएसएफ पर 19 लाख प्लांट करने का आरोप लगाया

Updated at : 22 Apr 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : रामानुज सिंह ने सीआइएसएफ पर 19 लाख प्लांट करने का आरोप लगाया

रांची : रांची एयरपोर्ट के डस्टबीन में 19 लाख रुपये फेंक कर भागनेवाले रामानुज सिंह ने सीआइएसएफ पर पैसा प्लांट करने का आरोप लगाया है.मुंबई एयरपोर्ट पर पूछताछ के दौरान उसने आयकर अधिकारियों को दिये बयान में यह आरोप लगाया है. इस बयान के बाद आयकर ने सीआइएसएफ को इन आरोपों के मद्देनजर रामानुज सिंह […]

विज्ञापन
रांची : रांची एयरपोर्ट के डस्टबीन में 19 लाख रुपये फेंक कर भागनेवाले रामानुज सिंह ने सीआइएसएफ पर पैसा प्लांट करने का आरोप लगाया है.मुंबई एयरपोर्ट पर पूछताछ के दौरान उसने आयकर अधिकारियों को दिये बयान में यह आरोप लगाया है.
इस बयान के बाद आयकर ने सीआइएसएफ को इन आरोपों के मद्देनजर रामानुज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध किया है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में सीआइएसएफ की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की सूचना नहीं है.
गौरतलब है कि 20 अप्रैल को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जांच के दौरान रामानुज के पास 19 लाख रुपये मिले थे. रुपया मिलने के बाद एयरपोर्ट पर तैनात आयकर विभाग के एयर इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की.
इस क्रम में उसने आयकर अधिकारियों से समक्ष पैसों का स्रोत सही होने का दावा किया. साथ यह दावा किया कि यह रकम उसने जमशेदपुर के चंद्रावती नगर निवासी राम नारायण सिंह से ली है और मुंबई जा रहा है क्योंकि वह मलाड का रहनेवाला है. उसने राम नारायण सिंह को अपने पिता का मित्र बताया. आयकर अधिकारियों ने रांची एयरपोर्ट पर किये गये उसके इस दावे की जांच की. जांच में जमशेदपुर का नाम व पता फर्जी मिला.
इसके बाद आयकर अधिकारियों ने उसे रुपयों के साथ मुंबई जाने की अनुमति दे दी. क्योंकि इस तरह के मामलों में संबंधित व्यक्ति को रकम के साथ उसके गंतव्य तक जाने देने और अंतिम बिंदु पर रोक कर कार्रवाई करने का प्रावधान है. इस प्रावधान के आलोक में आयकर अधिकारियों ने 19 लाख रुपयों के साथ जाने के मुंबई जाने की की सूचना मुंबई एयरपोर्ट स्थित एयर इंटेलिजेंस यूनिट को दी.
आयकर विभाग द्वारा रामानुज सिंह को रांची से मुंबई जाने की अनुमति दिये जाने के बाद उसे रुपये के साथ हवाई जहाज में सवार होना था. पर उसने सीआइएसएफ को चकमा दे कर पैसा डस्टबीन में फेंक दिया और मुंबई पहुंच गया. रांची से दी गयी सूचना के आधार पर मुंबई एयरपोर्ट अधिकारियों ने उसे रोक कर पूछताछ की.
इस दौरान उसने अपने पास किसी तरह का पैसा होने से इनकार किया. इसके बाद आयकर अधिकारियों ने उसे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का सीसीटीवी फुटेज दिखाया. फुटेज देखने के बाद उसने अपने बयान में सीआइएसएफ पर पैसा प्लांट करने का आरोप लगाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola