पतरातू : श्रीवास्तव गिरोह के तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 09 Apr 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
पतरातू : श्रीवास्तव गिरोह के तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

पतरातू : पतरातू अंचल पुलिस ने श्रीवास्तव गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को पतरातू थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में श्रीवास्तव गैंग द्वारा वर्ष 2018 में रंगदारी की मांग की गयी थी. इस संबंध में भुरकुंडा […]

विज्ञापन

पतरातू : पतरातू अंचल पुलिस ने श्रीवास्तव गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को पतरातू थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में श्रीवास्तव गैंग द्वारा वर्ष 2018 में रंगदारी की मांग की गयी थी.

इस संबंध में भुरकुंडा थाना में श्रीवास्तव गैंग के शूटर मुकेश सिंह, रिंकू सिंह, निसार अंसारी, पिंकू झा समेत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. रविवार को गुप्त सूचना मिली कि निसार अंसारी और पिंकू झा का क्षेत्र में मूवमेंट है. सूचना मिलते ही भुरकुंडा थाना प्रभारी गुलशन भेंगरा के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम गठित की गयी. टीम ने गिद्दी बाजार से शातिर अपराधी निसार अंसारी व रिवर साइड भुरकुंडा से पिंकू झा को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने पिंकू झा के पास से 7.65 बोर का एक पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किया. उक्त दोनों की निशानदेही पर टीम ने कांड के अप्राथमिक अभियुक्त सत्यनारायण यादव उर्फ बहादुर को मांडू थाना क्षेत्र से पकड़ा. एसडीपीओ ने बताया कि बरामद हथियार को लेकर अपराधी मुकेश कुमार सिंह, मो निसार अंसारी व पिंकू झा के खिलाफ अलग से भुरकुंडा ओपी में आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola