Ranchi का तापमान 34 डिग्री पहुंचा, 31 मार्च को कई जिलों में होगी बारिश

Published at :29 Mar 2019 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi का तापमान 34 डिग्री पहुंचा, 31 मार्च को कई जिलों में होगी बारिश

रांची : क्लाइमेट चेंज से पूरी दुनिया परेशान है. कार्बन उत्सर्जन और तापमान को रोकने की जितनी कोशिशें हो रही हैं, उससे ज्यादा तेजी से तापमान बढ़ रहा है. झारखंड भी इससे अछूता नहीं है. तेज धूप से लोग परेशान हैं. राजधानी रांची और आसपास के इलाकों का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. शुक्रवार […]

विज्ञापन

रांची : क्लाइमेट चेंज से पूरी दुनिया परेशान है. कार्बन उत्सर्जन और तापमान को रोकने की जितनी कोशिशें हो रही हैं, उससे ज्यादा तेजी से तापमान बढ़ रहा है. झारखंड भी इससे अछूता नहीं है. तेज धूप से लोग परेशान हैं. राजधानी रांची और आसपास के इलाकों का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. शुक्रवार (29 मार्च, 2019) को रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया. 30 मार्च (शनिवार) को उच्चतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है.

इसके बाद रविवार (31 मार्च, 2019) को मौसम का रुख बदलेगा. तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बारिश होगी. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आयेगी. रविवार का अधिकतम तापमान चार डिग्री तक गिरकर 31 डिग्री सेंटीग्रेज रह जाने की उम्मीद है. हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है. राजधानी रांची के बिरसा मुंडा विमानपत्तन स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, न्यूनतम तापमान एक अप्रैल तक 20 डिग्री पर बना रहेगा. हालांकि एक अप्रैल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है.

इसके बाद दो अप्रैल को अचानक मौसम गर्म होगा. इस दिन तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच जायेगा. हालांकि, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट की वजह से रात में थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम केंद्र की मानें, तो 31 मार्च को कुछ जगहों पर 45 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चल सकती है. इसके साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

एक अप्रैल को भी स्थिति वैसी ही रहेगी. हालांकि, इस दिन आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर के बीच रहेगी. इस दिन रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा एवं सरायकेला-खरसावां जिला में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी. बारिश होगी और कुछ जगहों पर वज्रपात भी होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola