रांची : बीमारियों की रोकथाम में उपयोगी है मशरूम
Updated at : 29 Mar 2019 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बीमारियों की रोकथाम में मशरूम उपयोगी है. मशरूम के प्रयोग से मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है. दिल की बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति के लिए मशरूम वरदान है. इसमें कोलेस्ट्राल की मात्रा न्यूनतम होती है. इसके माध्यम से वजन नियंत्रण में सहायता मिलती है. उक्त बातें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के टीचिंग […]
विज्ञापन
रांची : बीमारियों की रोकथाम में मशरूम उपयोगी है. मशरूम के प्रयोग से मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है. दिल की बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति के लिए मशरूम वरदान है. इसमें कोलेस्ट्राल की मात्रा न्यूनतम होती है.
इसके माध्यम से वजन नियंत्रण में सहायता मिलती है. उक्त बातें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के टीचिंग एसोसिएट हरि पद मुर्मू ने कही. उषा मार्टिन सीएसआर के सौजन्य से मशरूम खेती पर आयोजित व्यावसायिक प्रशिक्षण में उन्होंने इसकी खेती से संबंधित जानकारी दी. प्रशिक्षण में आधा दर्जन गांवों की महिलाएं व स्वयं सहायता समूह के सदस्य शामिल हुए.
हरिपद मुर्मू ने बताया कि गर्मी के दिनों में सफेद दूधिया मशरूम की खेती की जानी चाहिए. मार्च से अगस्त तक इसकी खेती की जा सकती है. ओयस्टर मशरूम की खेती लगभग सालों भर की जा सकती है. उषा मार्टिन के सीएसआर हेड डॉ मयंक मुरारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में अभी तक 98 परिवारों को मशरूम खेती से जोड़ा गया है.
कृषि विशेषज्ञ सचींद्र कुमार ने फूल की खेती तथा टपक सिंचाई के महत्व पर जानकारी दी. टाटी पंचायत के प्रवीण महतो ने अपने खेत में किये जा रहे प्रयोग के बारे में गांववासियों को बताया. कार्यक्रम में मोनीत भूटकुमार, भुवनेश्वर महतो, सुनीत देवी, रोशन लिंडा, अनीता देवी, राषो देवी के अलावा सिलवई, चतरा, मासू, जमुआरी, महिलौंग, टाटी पूर्वी एवं पश्चिमी, हरातू एवं आरा पंचायत की महिलाएं मौजूद थीं.
कृषि प्रशिक्षण यात्रा: उषा मार्टिन सीएसआर के गांवों से जुड़े किसान तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण यात्रा में कृषि से संबंधित जानकारी हासिल की. कृषि विभाग रांची द्वारा विभिन्न प्रखंडों के गांवों के प्रगतिशील किसानों को कृषि शिक्षा के लिए रायपुर भेजा गया था.
शिक्षा सह प्रशिक्षण यात्रा के दौरान किसानों को छत्तीसगढ़ के विकसित एवं प्रगतिशील किसानों से वार्ता करायी गयी. कृषि भ्रमण पर जानेवालों में चतरा के दिलीप महतो, जानुम के गोर्वधन महतो, टाटी के प्रवीण महतो, सिलवई के भुवनेश्वर महतो, नरेश महतो, हाहे के ललकु मुंडा, सालहन के देवदत्त चौधरी, बंडवरी के जगेश्वर महतो आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




