झारखंड के 69 केंद्रों पर मैट्रिक-इंटर की कॉपी का मूल्यांकन आज से

Published at :28 Mar 2019 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के 69 केंद्रों पर मैट्रिक-इंटर की कॉपी का मूल्यांकन आज से

मैट्रिक के लिए 36 व इंटरमीडिएट के लिए बनाये गये 33 केंद्र रांची : राज्य में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन गुरुवार से शुरू होगा. उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन को लेकर बुधवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) सभागार में मूल्यांकन केंद्र निदेशक के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. केंद्र निदेशक को निर्देश दिया गया […]

विज्ञापन
मैट्रिक के लिए 36 व इंटरमीडिएट के लिए बनाये गये 33 केंद्र
रांची : राज्य में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन गुरुवार से शुरू होगा. उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन को लेकर बुधवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) सभागार में मूल्यांकन केंद्र निदेशक के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. केंद्र निदेशक को निर्देश दिया गया कि परीक्षक एक दिन में 40 उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करेंगे.
परीक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से परिचय पत्र जारी किया जायेगा. परिचय पत्र के बिना परीक्षक को मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षकों के लिए बायोमेट्रिक्स उपस्थिति अनिवार्य है. परीक्षकों को 9.30 बजे तक मूल्यांकन केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया गया.
मूल्यांकन को लेकर राज्य भर में 69 केंद्र बनाये गये हैं. मैट्रिक के लिए 36 व इंटर के लिए 33 केंद्र बनाये गये. सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. परीक्षक मोबाइल लेकर मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे.
परीक्षक अगर मोबाइल लेकर आते हैं, तो उसे रखने की जिम्मेदारी केंद्र निदेशक नहीं लेंगे. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को ब्लैक लिस्टेड शिक्षकों का नाम भेज दिया गया है. ब्लैक लिस्टेड शिक्षक मूल्यांकन कार्य नहीं करें, इसे जिला स्तर पर भी सुनिश्चित करने को कहा गया है. जैक अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह व सचिव महीप कुमार सिंह ने केंद्र निदेशक को मूल्यांकन से संबंधित जानकारी दी.
18 जिले में इंटर व 19 जिले में मैट्रिक के केंद्र बनाये गये
इंटर की उत्तरपुस्तिका जांच के लिए राज्य के 18 जिलों व मैट्रिक के लिए 19 जिलों में केंद्र बनाया गया है. सबसे अधिक मूल्यांकन केंद्र रांची में बनाया गया है.
रांची में इंटर के छह व मैट्रिक के सात केंद्र बनाये गये हैं. गुमला, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, पलामू, दुमका में मैट्रिक की कॉपी जांचने के लिए दो-दो केंद्र बनाये गये हैं. पूर्वी सिंहभूम में चार व हजारीबाग में तीन केंद्र पर मैट्रिक की कॉपी की जांच होगी. वहीं रांची, हजारीबाग, धनबाद, बोकाराे, पलामू, दुमका व पूर्वी सिंहभूम में इंटर विज्ञान की कॉपी की जांच होगी.
प्रधान परीक्षक नहीं जांचेंगे कॉपी
मूल्यांकन केंद्र निदेशक को बताया गया कि इस वर्ष प्रधान परीक्षक उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन नहीं करेंगे. प्रधान परीक्षक परीक्षक द्वारा जांची गयी उत्तरपुस्तिका को देखेंगे. अंकों का फिर से रिटोटलिंग करेंगे.
प्रधान परीक्षक को पूर्व की भांति ही पारिश्रमिक का भुगतान किया जायेगा. स्टेपवाइज मूल्यांकन की प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola