रांची : जल्द होगा महागठबंधन में सीटों का बंटवारा : कांग्रेस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन का स्वरूप और सीटों का बंटवारा बहुत जल्द हो जायेगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने जमशेदपुर सीट झामुमो के लिए छोड़ने की पेशकश करके राजनीति की एक नयी मिसाल कायम की है और महागठबंधन को मजबूती प्रदान […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन का स्वरूप और सीटों का बंटवारा बहुत जल्द हो जायेगा.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने जमशेदपुर सीट झामुमो के लिए छोड़ने की पेशकश करके राजनीति की एक नयी मिसाल कायम की है और महागठबंधन को मजबूती प्रदान करने के लिए उदारता के साथ पहल की है. ऐसे में गठबंधन के सभी सहयोगी साथियों को धैर्य और संयम रखना चाहिए. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश से भाजपा को हटाने के लिए हर कुर्बानी देने को पार्टी तैयार है.
झारखंड में भी कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार एवं मैनूल हक सहयोगी दलों के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार एवं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम लगातार सहयोगी दलों के साथ संपर्क में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










