रांची : एयरपोर्ट के आसपास के 12 गांवों का होगा विकास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Mar 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास 12 गांवों के विकास के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन व यूएनडीपी (यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम) के बीच एमओयू हुआ. जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त राय महिमापत रे और यूएनडीपी की ओर से मनीष मोहनदास व शुभम टंडन ने प्रतिनिधित्व किया. उपायुक्त ने बताया कि परियोजना की […]
विज्ञापन
रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास 12 गांवों के विकास के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन व यूएनडीपी (यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम) के बीच एमओयू हुआ. जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त राय महिमापत रे और यूएनडीपी की ओर से मनीष मोहनदास व शुभम टंडन ने प्रतिनिधित्व किया.
उपायुक्त ने बताया कि परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 6.18 करोड़ रुपये है. परियोजना को तीन वर्षों में लागू किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सीएसआर के तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यह राशि दी है, जिससे इन गांवों का सामाजिक-आर्थिक विकास किया जायेगा.
यूएनडीपी होगा कार्यान्वयन प्राधिकरण : उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि इस योजना के तहत गांवों का समग्र रूप से विकसित किया जायेगा. स्वास्थ्य क्षेत्र में इससे संबंधित कार्यकर्ताओं की क्षमता मजबूत करने के साथ ही उनकी बुनियादी ढांचे को संशोधित करके मेडिकल क्लिनिक में उपलब्ध सेवाओं को बढ़ाया जायेगा. आवश्यक सेवाओं के साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जायेगी.
परियोजना के जरिये शिक्षा के क्षेत्र में जोर : बताया गया कि इस योजना के तहत निम्न साक्षरता दर के साथ-साथ ड्रॉप आउट दर को भी कम करना है. इस परियोजना का उद्देश्य विद्यालयों के बुनियादी ढांचों में में सुधार एवं शिक्षकों की क्षमता में अपग्रेड करके मौजूदा अंतर को दूर करना है.
इन गांवों को हुआ है चयन : इस परियोजना के तहत 12 गांवों का चयन किया गया है. इनमें हुंडरू, छोटा घाघरा, हेथु, चंदाघासी, चुरू लोधमा, करमटोली, कचेचोली, लटमा, खिजरी, पोखरटोली व टाेंबागट्टू शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




