HF Deluxe Flex Fuel vs Petrol: किस बाइक पर पैसे खर्च करना सही रहेगा? जानें यहां

Updated:
विज्ञापन
HF Deluxe Flex Fuel vs Petrol

HF डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल vs पेट्रोल (Photo: AI Generated)

Hero की HF Deluxe Flex Fuel एक मॉडर्न अपग्रेड है जो पेट्रोल के साथ-साथ एथेनॉल ब्लेंड पर भी चल सकती है. कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसमें आपको कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं. अगर आपके इलाके में एथेनॉल फ्यूल आसानी से मिलता है तो यह अच्छा ऑप्शन है.

विज्ञापन

Hero MotoCorp ने भारत में अपनी नई HF Deluxe Flex Fuel बाइक लॉन्च कर दी है. इसकी कीमत 72,792 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है. इसके साथ ही कंपनी ने Super Splendor का FFV वर्जन भी पेश किया है, जिसकी कीमत 82,710 रुपये (एक्स-शोरूम) है. खास बात यह है कि ये बाइक E20 से लेकर E85 तक के एथेनॉल ब्लेंड पर चल सकती हैं. अगर तुलना करें तो बेस पेट्रोल HF Deluxe की शुरुआती कीमत 59,477 रुपये है. यानी फ्लेक्स फ्यूल वर्जन करीब 13,315 रुपये महंगा पड़ता है. अब सवाल ये है कि एक बजट बाइक में इतना फर्क देकर फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी लेना वाकई फायदेमंद है या नहीं? आइए जानते हैं.

कितनी है कीमत?

HF Deluxe का बेस पेट्रोल वेरिएंट ₹59,477 में मिलता है, जबकि इसका टॉप पेट्रोल वेरिएंट HF Deluxe Pro (i3S के साथ) की कीमत ₹72,620 है. वहीं Flex Fuel वर्जन की कीमत ₹72,792 रखी गई है, जो Pro से सिर्फ ₹172 ज्यादा है. मतलब अगर आप Pro और Flex Fuel के बीच चुन रहे हैं, तो कीमत में लगभग कोई फर्क नहीं है. लेकिन अगर आप बेस वेरिएंट से ऊपर जाते हैं, तो करीब ₹13,315 ज्यादा देने पड़ते हैं, जिससे वैल्यू का पूरा हिसाब बदल जाता है.

बता दें कि Flex Fuel फिलहाल सिर्फ दिल्ली और चुनिंदा महाराष्ट्र क्षेत्रों में जुलाई 2026 से ही उपलब्ध होगा. यानी अगर आप इन जगहों से बाहर हैं, तो अभी इसे आप नहीं खरीद पाएंगे.

कैसा है इंजन?

दोनों बाइक्स में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. लेकिन फर्क फ्यूल का है. E20 पेट्रोल पर स्टैंडर्ड HF Deluxe करीब 7.9 bhp पावर और 8.05 Nm टॉर्क देती है. वहीं Flex Fuel वर्जन जब E85 फ्यूल पर चलता है, तो पावर बढ़कर 8.4 bhp और टॉर्क 8.3 Nm तक पहुंच जाता है. इसका कारण ये है कि एथेनॉल का ऑक्टेन रेट ज्यादा होता है, जिससे इंजन में फ्यूल बढ़िया तरीके से जलता है है और परफॉर्मेंस थोड़ा बेहतर हो जाता है.

Hero ने सिर्फ इंजन ही नहीं, बल्कि ECU (Engine Control Unit) को भी ट्यून किया है. फ्यूल सिस्टम जैसे इंजेक्टर, फ्यूल लाइन और सील्स को भी अपग्रेड किया है, ताकि ज्यादा एथेनॉल के साथ भी बाइक लंबे समय तक बिना दिक्कत चले. अच्छी बात ये है कि अगर आपके पास E85 नहीं भी है, तो भी ये बाइक नॉर्मल पेट्रोल या E20 पर आराम से चलती है.

फीचर्स के मामले में आपको क्या-क्या मिलता है?

HF Deluxe का बेस पेट्रोल वेरिएंट काफी सिंपल और काम का है. इसमें एनालॉग मीटर कंसोल, LED हेडलैंप (HIPL टेक्नोलॉजी के साथ), ट्यूबलेस टायर्स और आगे-पीछे ड्रम ब्रेक के साथ इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. वहीं Flex Fuel वेरिएंट में थोड़ा मॉडर्न टच दिया गया है. इसमें ट्विन-पॉड सेमी-डिजिटल कंसोल मिलता है. इसमें एक तरफ एनालॉग स्पीडोमीटर और दूसरी तरफ डिजिटल फ्यूल इंडिकेटर दिया गया है. इसके साथ साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर भी स्टैंडर्ड मिलता है, जो सेफ्टी को बढ़ाता है.

हालांकि एक बात ध्यान देने वाली है कि Flex Fuel में i3S आइडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर मिलता है या नहीं, यह डीलर से कन्फर्म करना जरूरी है, क्योंकि यह Pro वेरिएंट में है लेकिन Flex Fuel में अभी पूरी तरह साफ नहीं है. दोनों ही वेरिएंट्स में 18-इंच अलॉय व्हील्स, आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक्स सस्पेंशन दिए गए हैं.

आपको कौन सा ऑप्शन चुनना चाहिए?

अगर आप HF Deluxe Pro और Flex Fuel के बीच कंफ्यूज हैं, तो सीधा सा जवाब है कि आप Flex Fuel ही लें. सिर्फ 172 रुपये का फर्क है, लेकिन इसके बदले आपको बेहतर डिजिटल/इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड कट-ऑफ और E85 फ्यूल सपोर्ट जैसे काम के फीचर्स मिल जाते हैं. लेकिन अगर आप बेस पेट्रोल वेरिएंट से तुलना कर रहे हैं, तो बात थोड़ी अलग है. 

अगर आपकी रोज लंबी राइड होती है और आपके आसपास E85 का पंप आसानी से मिल जाता है, तभी Flex Fuel समझदारी है. वरना सच यही है कि बेस पेट्रोल HF Deluxe भी वही काम कर देती है और वो भी 13,315 रुपये सस्ती पड़ती है. इसलिए सिर्फ इस उम्मीद में एक्स्ट्रा पैसा मत लगाइए कि E85 जल्दी उपलब्ध हो जाएगा. जब तक सच में सपोर्ट न मिले, तब तक इंतजार करना ही बेहतर है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों पर एक्शन, BS-4 और उससे पुराने ट्रक-बस बदलने पर मिलेगा फायदा; कैबिनेट ने दी मंजूरी

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola