रांची : कल किसान के मन की बात, बिहार ओड़िशा व प बंगाल के प्रतिनिधि जुटेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2019 9:00 AM
विज्ञापन
रांची : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा देश भर में किसान के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है़ केंद्रीय मंत्री अब्बास नकवी की अध्यक्षता में अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है़ं इसी कार्यक्रम के तहत सात मार्च को रांची में बिहार, ओड़िशा व पश्चिम बंगाल के किसान प्रतिनिधि जुटेंगे. […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा देश भर में किसान के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है़ केंद्रीय मंत्री अब्बास नकवी की अध्यक्षता में अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है़ं
इसी कार्यक्रम के तहत सात मार्च को रांची में बिहार, ओड़िशा व पश्चिम बंगाल के किसान प्रतिनिधि जुटेंगे. झारखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष ज्योतिरिश्वर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त भी मौजूद रहेंगे़ श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से दिशा-निर्देश मिला है.
श्री सिंह ने बताया कि इन राज्यों से किसान मोर्चा के पदाधिकारी सहित कृषि कार्य से जुड़े संस्थान, विशेषज्ञ व प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित किया गया है. देश में कृषि क्षेत्रों के विकास व किसानोें की आय दोगुनी करने के लिए सुझाव मांगे जायेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










