रांची विवि के दो भवनों का उद्घाटन आज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2019 9:31 AM

विज्ञापन

रांची : रांची विवि में बने आर्कियोलॉजी सेंटर व छात्र सुविधा केंद्र (फेसिलिटेशन सेंटर) का उद्घाटन एक मार्च को राज्य की राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू दिन के 11 बजे करेंगी. राज्यपाल दीक्षांत परिसर के पास 13 हजार 111 वर्गफीट में एक करोड़ 92 लाख रुपये से नवनिर्मित आर्कियोलॉजी व म्यूजियोलॉजी सेंटर का उद्घाटन करेंगी. […]

विज्ञापन
रांची : रांची विवि में बने आर्कियोलॉजी सेंटर व छात्र सुविधा केंद्र (फेसिलिटेशन सेंटर) का उद्घाटन एक मार्च को राज्य की राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू दिन के 11 बजे करेंगी. राज्यपाल दीक्षांत परिसर के पास 13 हजार 111 वर्गफीट में एक करोड़ 92 लाख रुपये से नवनिर्मित आर्कियोलॉजी व म्यूजियोलॉजी सेंटर का उद्घाटन करेंगी.
यह सेंटर इतिहास विभाग से संबद्ध रहेगा अौर यहां पुरातत्व सहित अन्य एेतिहासिक सामग्रियों का संग्रह रहेगा. इसी प्रकार राज्यपाल 22 हजार 116 वर्गफीट में तीन करोड़ 10 लाख रुपये से बने छात्र सुविधा केंद्र का उदघाटन करेंगी. इस केंद्र में कैंटीन, रैंप सहित साजो-समान से सुसज्जित अॉडिटोरियम भी बनाये गये हैं. इसमें लगभग 300 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी. अब विद्यार्थी फ्रेशर डे, फेयरवेल सहित अन्य शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह नि:शुल्क रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola