रांची : प्रचार-प्रसार पर चल रही सरकार

Updated at : 01 Mar 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : प्रचार-प्रसार पर चल रही सरकार

पतना/रांची : संघर्ष यात्रा के क्रम में छोटा रांगा में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है. यहां के भोले-भाले लोगों को बहला-फुसला कर उनकी कीमती जमीन कॉरपोरेट घरानों को दे रही है ताकि चुनाव में अरबों रुपये की मदद ली जा सके. कहा कि भाजपा सरकार हर […]

विज्ञापन
पतना/रांची : संघर्ष यात्रा के क्रम में छोटा रांगा में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है. यहां के भोले-भाले लोगों को बहला-फुसला कर उनकी कीमती जमीन कॉरपोरेट घरानों को दे रही है ताकि चुनाव में अरबों रुपये की मदद ली जा सके.
कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है. प्रचार-प्रसार पर सरकार चल रही है. व्यवसायी वर्ग के लोग भी पूरी तरह से परेशान हैं. लोगों से रोजगार छीना जा रहा है. मजदूरों का पलायन जारी है. उन्होंने कहा कि आनेवाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झामुमो की सरकार बनेगी, तब झारखंड का विकास तेजी से होगा.
दूसरी ओर संघर्ष यात्रा के दौरान बरहरवा-पतना चौक के समीप रैली में शामिल राजमहल सांसद विजय हांसदा व पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अकील अख्तर के समर्थक आपस में ही भिड़ गये. बात हाथापाई तक पहुंच गयी. यात्रा के दौरान विजय हांसदा के समर्थक विजय हांसदा जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे.
वहीं अकील अख्तर के समर्थक अकील अख्तर जिंदाबाद व हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. सांसद के समर्थकों को यह बात नागवार गुजरी तो वे अकील अख्तर के समर्थकों से भिड़ गये. इसके बाद सांसद ने खुद पहल करते हुए दोनों ओर के समर्थकों को शांत कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola