भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड में 20 हजार स्थानों पर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Published at :25 Feb 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड में 20 हजार स्थानों पर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

रांची : राज्यभर में रविवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 53वां एपीसोड सुना़ पार्टी के अनुसार राज्यभर में 20 हजार स्थानों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया. भाजपा ने इस कार्यक्रम को सुनने के लिए बूथ स्तर पर योजना तैयार की थी. […]

विज्ञापन
रांची : राज्यभर में रविवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 53वां एपीसोड सुना़ पार्टी के अनुसार राज्यभर में 20 हजार स्थानों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया. भाजपा ने इस कार्यक्रम को सुनने के लिए बूथ स्तर पर योजना तैयार की थी. वर्तमान लोकसभा के कार्यकाल में यह प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की आखिरी कड़ी थी़
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने चाईबासा में, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने हजारीबाग में, मंत्री डॉ नीरा यादव व सांसद रवींद्र राय ने कोडरमा में, सांसद बीडी राम ने छत्तरपुर में कार्यक्रम काे सुना. वहीं, राज्य के विभिन्न हिस्से में राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुना़ इधर, भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा है कि पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया़
पीएम ने मन की बात में यमुना टुडू का जिक्र किया
रांची : प्रधानमंत्री ने मन की बात में झारखंड की यमुना टुडू का जिक्र किया. उन्होंने कोल्हान की इस महिला द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की. कहा कि जमुना के काम से सीखने की जरूरत है. वह महिला समाज को जागृत करने का काम कर रही हैं. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी यमुना टुडू को बधाई दी.
रांची : राजधानी में भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी. अलग-अलग मंडलों के विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से महापौर आशा लकड़ा, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, सत्यनारायण सिंह, सीमा शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष अमित कुमार, प्रतुल शाहदेव सहित कई लोग शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola