26 को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में हो सकती है बारिश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2019 3:28 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि करीब-करीब पूरे राज्य में 26 फरवरी को बारिश हो सकती है. कई इलाकों में मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम का मिजाज 24 फरवरी से बदल सकता है. इससे रविवार को दक्षिण, पूर्वोत्तर और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश […]
विज्ञापन
रांची : मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि करीब-करीब पूरे राज्य में 26 फरवरी को बारिश हो सकती है. कई इलाकों में मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम का मिजाज 24 फरवरी से बदल सकता है. इससे रविवार को दक्षिण, पूर्वोत्तर और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. कई इलाकों में ओला वृष्टि की भी संभावना है. हवा की गति 40 लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.
विभाग ने कहा कि बिहार के पूर्वी इलाके में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दिख रहा है. इसका असर झारखंड और बंगाल पर भी दिख सकता है. इसका असर करीब-करीब पूरे राज्य में होगा. शनिवार को भी राजधानी सहित कई इलाकों में आकाश में बादल छाये रहे. अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से लेकर छह डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया है.
रांची का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आकाश में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान भी 19-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




