रांची : महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में होगी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

रांची : महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में उमड़नेवाले श्रद्धालुओं को देखते हुए चाक-चाैबंद व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. शुक्रवार को रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक में सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुअों की सुविधाअों का ख्याल रखने की बात कही गयी, ताकि पूजा-अर्चना के क्रम में किसी श्रद्धालु को परेशानी नहीं उठानी पड़े. इसके […]
रांची : महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में उमड़नेवाले श्रद्धालुओं को देखते हुए चाक-चाैबंद व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. शुक्रवार को रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक में सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुअों की सुविधाअों का ख्याल रखने की बात कही गयी, ताकि पूजा-अर्चना के क्रम में किसी श्रद्धालु को परेशानी नहीं उठानी पड़े.
इसके अलावा दानपेटियों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्ष समिति की सचिव सह सदर एसडीओ गरिमा सिंह ने की. एसडीओ ने बैठक में उपस्थित सदस्यों से पूछा कि प्रत्येक वर्ष तैयारी किस प्रकार होती है? इस पर सदस्यों ने बताया कि अपने स्तर से सहयोग लेकर साज-सज्जा की व्यवस्था की जाती है. सदस्यों ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सुरक्षा गार्ड की मांग की. एसडीओ ने कहा कि इस संबंध में एसएसपी से बात कर सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था करायी जायेगी.
महाशिवरात्री को लेकर सहयोग राशि एकत्रित की जायेगी. इसके लिए तीन स्टॉल लगाये जायेंगे. दोनों गेट में फूलों से सजावट की जायेगी. श्रद्धालुओं की उमड़नेवाली भीड़ को देखते हुए एंबुलेंस, डॉक्टर व दो स्ट्रेचर की भी व्यवस्था की जायेगी. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जायेगी. समीक्षा के दाैरान 18 बिंदुओं पर चर्चा की गयी तथा निर्णय लिये गये. समीक्षा बैठक के बाद एसडीओ गरिमा सिंह ने मंदिर परिसर का मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




