रांची : सीसीएल सीएमडी से मिले आयकर अधिकारी

Updated at : 22 Feb 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सीसीएल सीएमडी से मिले आयकर अधिकारी

रांची : आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त (टीडीएस) नयन ज्याेतिनाथ और सहायक आयुक्त एसबी शर्मा ने सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह से मुलाकात की. उनके बीच टीडीएस के प्रावधानों पर चर्चा हुई. आयकर अधिकारियों ने आयकर अधिनियम 1961 के प्रावधान 10(13A) के तहत दिये जाने वाले हाउस रेंट पर टैक्स समेत अन्य मुद्दों पर बातें […]

विज्ञापन
रांची : आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त (टीडीएस) नयन ज्याेतिनाथ और सहायक आयुक्त एसबी शर्मा ने सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह से मुलाकात की. उनके बीच टीडीएस के प्रावधानों पर चर्चा हुई. आयकर अधिकारियों ने आयकर अधिनियम 1961 के प्रावधान 10(13A) के तहत दिये जाने वाले हाउस रेंट पर टैक्स समेत अन्य मुद्दों पर बातें की.
श्री सिंह ने अधिकारियों को कंपनी सेल्स बढ़ा कर ज्यादा से ज्यादा आयकर देने का प्रयास करने का आश्वासन दिया. मालूम हो कि सीसीएल आयकर विभाग के लिए राज्य का सबसे बड़ा करदाता है. सीसीएल सालाना 1500 करोड़ रुपये आयकर विभाग को टैक्स के रूप में देता है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola