रांची : फर्जी चेक से पैसे निकालने के मामले में बैंक अफसरों की जांच की जायेगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2019 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

ठगी के मामले में अब तक चार लोगों को भेजा जा चुका है जेल रांची : फर्जी चेक के जरिये 37,90,300 रुपये ट्रांसफर करने में मामले में लालपुर थाना में दर्ज केस में पुलिस बैंक अधिकारियों की संलिप्तता पर जांच करेगी. साथ ही ठोस साक्ष्य मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी करेगी.फिलहाल, आरंभिक […]
विज्ञापन
ठगी के मामले में अब तक चार लोगों को भेजा जा चुका है जेल
रांची : फर्जी चेक के जरिये 37,90,300 रुपये ट्रांसफर करने में मामले में लालपुर थाना में दर्ज केस में पुलिस बैंक अधिकारियों की संलिप्तता पर जांच करेगी. साथ ही ठोस साक्ष्य मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी करेगी.फिलहाल, आरंभिक जांच में पुलिस को कुछ बैंककर्मियों की संलिप्तता पर संदेह हुआ है.
इसलिए गिरोह से जुड़े लोगों से बैंक अधिकारियों की संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की गयी, लेकिन किसी ने बैंक अधिकारी के शामिल होने के संबंध में जानकारी नहीं दी. हालांकि पुलिस को शक है कि बैंक अधिकारी की संलिप्तता के बिना कैसे गिरोह के लोग किसी का चेक नंबर और नाम पता हासिल कर लेते थे.
क्योंकि उनके पास इस बात की जानकारी होती थी कि संबंधित फर्म या व्यक्ति के नाम पर कौन की सिरीज का चेक क्लियर नहीं हुआ है. इसके बाद ही वे संबंधित बैंक में बिना क्लियर चेक का नंबर डाल कर बैंक में जमा करते थे. पुलिस को यह भी संदेह है कि किसी के एकाउंट नंबर के बारे में इतनी गोपनीय जानकारी बैंक से जुड़ा कर्मी ही गिरोह तक पहुंचा है.
क्या है मामला
उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को लालपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाताधारक मो अकबर अली ने अपने खाते में ज्ञान इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर निर्गत 37,90,300 रुपये का चेक क्लियर कराने के लिए जमा किया था. इस चेक की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जा चुकी थी. कुछ दिनों बाद लाजपत नगर दिल्ली से बैंक अधिकारियों को सूचना मिली कि उक्त चेक फर्जी है.
इसके बाद मामले में लालपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया. वहीं, इस बात की सूचना मिलने पर एसएसपी अनीश गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लिया. उन्होंने तत्काल मामले में कार्रवाई करने के लिए मो अकबर अली के खाते से ट्रांजेक्शन करने पर रोक लगाने का आदेशा दिया.
इसके साथ ही मो अकबर अली को केवाइसी जांच के लिए बैंक में बुलाया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. तब उसने ठगी में शामिल तीन अन्य लोगों का नाम बताया था, जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




