रांची : पांचों प्रमंडलों में बिजली टैरिफ पर आयोग की जनसुनवाई पूरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम के प्रस्तावित टैरिफ पर झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने पांचों प्रमंडल में जनसुवाई पूरी कर ली है. 13 फरवरी को चाईबासा में जनसुवाई हुई. इसके पूर्व रांची, दुमका, पलामू और हजारीबाग में जनसुनवाई की गयी थी. पांचों प्रमंडलों में जनता द्वारा टैरिफ के मुद्दे पर जतायी गयी आपत्ति […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम के प्रस्तावित टैरिफ पर झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने पांचों प्रमंडल में जनसुवाई पूरी कर ली है. 13 फरवरी को चाईबासा में जनसुवाई हुई. इसके पूर्व रांची, दुमका, पलामू और हजारीबाग में जनसुनवाई की गयी थी. पांचों प्रमंडलों में जनता द्वारा टैरिफ के मुद्दे पर जतायी गयी आपत्ति और दिये गये सुझावों पर झारखंड बिजली वितरण निगम को 20 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.
आयोग के सचिव एके मेहता ने बताया कि आम जनता भी यदि कुछ अतिरिक्त सुझाव देना चाहती तो 20 फरवरी तक नियामक आयोग के सैनिक मार्केट स्थित कार्यालय में जमा कर सकती है. इधर, सूत्रों ने बताया कि नियामक आयोग लोकसभा चुनाव घोषणा के पूर्व ही टैरिफ पर सारा काम कर लेना चाहता है. संभावना जतायी जा रही है कि मार्च के प्रथम सप्ताह में चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










