रांची : सातवीं जेपीएससी परीक्षा से 400 पदों पर की जायेगी नियुक्ति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सातवीं जेपीएससी परीक्षा के लिए अधियाचना तैयार की जा रही है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग अधियाचना की तैयारी में जुटा हुआ है. विभागों से रिक्तियां ली जा रही हैं. फिलहाल 400 से अधिक पद चिह्नित किये गये हैं, जिन पर नियुक्ति की जानी है. जल्द ही 400 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति के […]
विज्ञापन
रांची : सातवीं जेपीएससी परीक्षा के लिए अधियाचना तैयार की जा रही है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग अधियाचना की तैयारी में जुटा हुआ है. विभागों से रिक्तियां ली जा रही हैं. फिलहाल 400 से अधिक पद चिह्नित किये गये हैं, जिन पर नियुक्ति की जानी है. जल्द ही 400 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना जेपीएससी को भेजी जायेगी. इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है.
अभी भी राज्य प्रशासनिक सेवा के पद बड़ी संख्या में रिक्त हैं. ऐसे में इन पदों को नियुक्ति के माध्यम से भरा जाना है. ऐसे में प्रयास हो रहा है कि जल्द नियुक्ति प्रक्रिया हो. इधर, छठी जेपीएससी की मुख्य परीक्षा एक फरवरी को संपन्न हुई है.
उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के बाद सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जायेगा. इसके तहत 326 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जायेगी. सरकार छठी जेपीएससी नियुक्ति के तुरंत बाद सातवीं जेपीएससी के तहत पदाधिकारियों की नियुक्ति करना चाहती है. ऐसे में यह कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




