रांची : मिशन 2019 में जुट गयी भाजपा बूथों पर ताकत झोकेंगे कार्यकर्ता

Updated at : 29 Jan 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मिशन 2019 में जुट गयी भाजपा बूथों पर ताकत झोकेंगे कार्यकर्ता

लोकसभा स्तर पर क्लस्टर सम्मेलन को लेकर बनायी रणनीति रांची : मिशन 2019 में भाजपा जुट गयी है़ चुनावी तैयारी को लेकर पार्टी में बैठकों का दौर चल रहा है़ जमीनी स्तर पर संगठन को चुनावी अभियान से जोड़ने की रणनीति बन रही है़ बूथ में पार्टी ताकत झोंकेगी. लोकसभा स्तर पर बने क्लस्टर में […]

विज्ञापन

लोकसभा स्तर पर क्लस्टर सम्मेलन को लेकर बनायी रणनीति

रांची : मिशन 2019 में भाजपा जुट गयी है़ चुनावी तैयारी को लेकर पार्टी में बैठकों का दौर चल रहा है़ जमीनी स्तर पर संगठन को चुनावी अभियान से जोड़ने की रणनीति बन रही है़ बूथ में पार्टी ताकत झोंकेगी.

लोकसभा स्तर पर बने क्लस्टर में सम्मेलन करने और कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर नेता-पदाधिकारी जुटे है़ं सोमवार को पलामू, चतरा व लोहरदगा लोकसभा के क्लस्टर में सम्मेलन को लेकर पार्टी के पदाधिकारी बैठक हुई़ इसके साथ ही महिला मोर्चा व किसान मोर्चा की भी बैठक हुई़

लोकसभा क्लस्टर की बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इन तीन लोकसभा के क्लस्टर का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा़ कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हाेगा़ प्रमंडल के प्रभारी प्रो आदित्य साहू ने कहा कि कार्यकर्ता अपने परिश्रम से नया इतिहास गढ़ेंगे़ बैठक में उषा पांडेय, प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज साहू, मुनेश्वर साहू, प्रतुल शाहदेव, गणेश मिश्र सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए़

इधर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह ने प्रदेश के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक बुलायी़ इसमें तय किया गया कि प्रभारी बना कर सरकार की योजनाओं के लाभार्थी के बीच जनसंपर्क अभियान चलायेंगे़

बैठक में प्रिया सिंह, काजल प्रधान, अर्चना सिंह, सोनी हेंब्रम, रेणु तिर्की आदि ने चर्चा की़ बैठक में नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना का प्रचार-प्रचार संगठन के स्तर पर करने का निर्णय लिया गया़ वहीं भाजपा अनुसूचि जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में नागपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर चर्चा हुई़

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों को क्लस्टर स्तर पर हो रहे सम्मेलन काे लेकर चर्चा की़ बैठक मेें मंत्री अमर बाउरी, विधायक जीतू चरण राम, गणेश गंझू के अलावा मोर्चा के अध्यक्ष नीरज पासवान, ब्रजमोहन राम, रामचंद्र नायक, रामचंद्र बैठा, गुंजा देवी, शिवधारी राम आदि शामिल हुए. बैठक में कार्यक्रम को लेकर प्रभारी भी नियुक्त किये गये़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola