अपराध नियंत्रण व सजा दिलाने में रांची नंबर वन

Updated at : 24 Jan 2019 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण व सजा दिलाने में रांची नंबर वन

रांची जिला स्पीडी ट्रायल में सजा दिलाने में भी गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा व खूंटी से आगे रहा रांची : दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, रांची रेंज के पांच जिला रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा व खूंटी में वर्ष 2018 में हुए नक्सली, उग्रवादी व अापराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस सफल रही. पत्रकारों को डीआइजी एवी होमकर […]

विज्ञापन
रांची जिला स्पीडी ट्रायल में सजा दिलाने में भी गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा व खूंटी से आगे रहा
रांची : दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, रांची रेंज के पांच जिला रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा व खूंटी में वर्ष 2018 में हुए नक्सली, उग्रवादी व अापराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस सफल रही.
पत्रकारों को डीआइजी एवी होमकर ने बताया कि वर्ष 2018 में अपराध नियंत्रण व सजा दिलाने में रांची जिला पांचों जिला में नंबर वन रहा. उन्होंने बताया कि रांची में वर्ष 2018 में 187 हत्या व डकैती की 16 घटनाएं हुई़ इनमें से कुछ मामलों को छोड़कर सभी का खुलासा कर लिया गया है.
एसटी-एससी के 123 मामले दर्ज किये गये थे, जिसमें से 79 मामलों का निष्पादन कर दिया गया. रांची में नक्सलियों से संबंधित कुल 85 मामले दर्ज हुए, जिसमें से 33 मामलों का निष्पादन कर दिया गया. महिला अत्याचार के 227 मामले दर्ज हुए, जिसमें से 132 मामलों का निबटारा कर दिया गया. रांची स्पीडी ट्रायल में सजा दिलाने में सभी जिला से आगे रहा. रांची में स्पीडी ट्रायल के कुल 100 मामलों में 84 का निष्पादन कर दिया गया. इसमें 79 मामलों में कुल 144 अभियुक्तों को सजा भी दिलायी गयी.
पुलिस ने कुख्यात अपराधी गेंदा सिंह व संदीप थापा द्वारा भयादोहन व अपराध कर अर्जित की गयी करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को प्रस्ताव भेजा गया है. वहीं खूंटी में पत्थलगड़ी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई नेताओं को गिरफ्तार किया. प्रेस वार्ता समाहरणालय के बी-ब्लॉक स्थित एसएसपी कार्यालय में बुधवार को आयोजित की गयी थी़ डीआइजी के साथ एसएसपी अनीश गुप्ता भी थे़
डीआइजी ने बताया कि वर्ष 2018 में गुमला जिला ने 70 कांडों में 22, लोहरदगा ने 23 में से एक, सिमडेगा ने 40 में से 20, खूंटी ने 115 कांडों में से 49 कांडों का निष्पादन किया है. रांची जिला ने हत्या, जमीन विवाद में हत्या, फिराैती, रंगदारी, डकैती में शामिल कुल 36 कुख्यात अपराधियों पर सीसीए लगाने की अनुशंसा की थी, इसमें से 27 अपराधियों पर कार्रवाई की गयी है.
उन्हें जिलाबदर कर दिया गया है. रांची पुलिस ने 292 शातिर व पेशेवर अपराधियाें को गिरफ्तार किया जबकि गुमला पुलिस ने 74 अपराधियों को गिरफ्तार किया है़ वहीं खूंटी पुलिस ने इनामी अपराधी कुलदीप महतो व उमेर मुंडा सहित 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया है़ वर्ष 2018 में रांची पुलिस ने 156 देशी हथियार, 1760 गोली, चोरी के 212 वाहन व 20़ 95 लाख रुपये बरामद किये.
कुख्यात अपराधी गेंदा सिंह व संदीप थापा की करोड़ों की संपत्ति जब्त की जायेगी
अफीम, डोडा व ब्राउन सुगर जब्त
वर्ष 2018 में रांची पुलिस ने 83 किलो गांजा, 1़ 5 किलो अफीम, चार क्विंटल 75 किलो डोडा, दो पैकेट ब्राउन सुगर जब्त किया़ इसके अलावा रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला व लोहरदगा जिला ने मिल कर चार क्विंटल गांजा, 96 किलो अफीम, साढ़े सात क्विंटल डोडा, दो पैकेट ब्राउन सुगर के साथ कुल 81 लोगों को गिरफ्तार किया है.
81 में से छह इनामी उग्रवादी पकड़े गये
रांची रेंज के पांचों जिलाें से कुल 81 उग्रवादी गिरफ्तार किये गये. इसमें खूंटी पुलिस ने दो लाख का इनामी पीएलएफआइ के एरिया कमांडर पट्टू नाग, एक लाख का इनामी पीएलएफआइ का कैडर ऐठल बोदरा उर्फ थाॅमस कोनगाड़ी उर्फ लंबू, सोनू मांझी व बिरसा भेंगरा, गुमला ने दो लाख का इनामी पीएलएफआइ के एरिया कमांडर याकूब केरकेट्टा व सिमडेगा पुलिस ने दो लाख का इनामी पीएलएफआइ के जोनल कमांडर जागे उर्फ जोगश्वर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मुठभेड़ में कुल पांच उग्रवादियों को मार गिराया.
15 व 10 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों का पुलिस ने कराया आत्मसमर्पण
रांची पुलिस ने दो लाख के इनामी पीएलएफआइ के जाेनल कमांडर धनेश्वर यादव उर्फ कारगिल, लोहरदगा पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली (जेजेएमपी) मंजीत साव व 10 लाख के इनामी भाकपा माओवादी के जाेनल कमांडर नक्सली प्रकाश उरांव उर्फ दीपक उर्फ संदीप, खूंटी पुलिस ने दो लाख के इनामी नक्सली महेंद्र मुंडा उर्फ रितेश मुंडा पर दबाव बना कर उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया़
गुज्जू व तिलकेश्वर गोप की संपत्ति जब्त
सिमडेगा के पीएलएफआइ के जोनल कमांडर गुज्जू गोप की पत्नी संगीता कुमारी व खूंटी के जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप की संपत्ति जब्त करने की अनुशंसा प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को पुलिस की ओर से की गयी थी. प्रवर्तन निदेशालय की ओर से इनकी संपत्ति जब्त कर ली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola