ePaper

रांची : सोनू इमरोज की हत्या का मुख्य आरोपी पकड़ा गया

Updated at : 04 Jan 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सोनू इमरोज की हत्या का मुख्य आरोपी पकड़ा गया

तीन नवंबर 2018 को वारदात को दिया था अंजाम रांची : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के मुजाहिद नगर इस्लामी मरकज के समीप रहनेवाले अपराधी सोनू इमरोज की हत्या के मुख्य आरोपी मो शमशाद को पुलिस ने गुरुवार को दिन के साढ़े दस बजे बड़ा तालाब के समीप एक सैलून से गिरफ्तार कर लिया. उसने पुलिस को […]

विज्ञापन
तीन नवंबर 2018 को वारदात को दिया था अंजाम
रांची : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के मुजाहिद नगर इस्लामी मरकज के समीप रहनेवाले अपराधी सोनू इमरोज की हत्या के मुख्य आरोपी मो शमशाद को पुलिस ने गुरुवार को दिन के साढ़े दस बजे बड़ा तालाब के समीप एक सैलून से गिरफ्तार कर लिया.
उसने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन लूल्हा कारू ने मुक्के से मार कर सोनू को गिरा दिया था़ इसके बाद उसने चमरा छोटू के साथ मिल कर सोनू को गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
गौरतलब है कि तीन नवंबर 2018 को मेन रोड स्थित बजरंग बली मंदिर के पास सोनू इमरोज की गोली मार हत्या कर दी गयी थी़ चमरा छोटू व लूल्हा कारू पहले से जेल में है़ं हालांकि, हत्या में प्रयुक्त हथियार पुलिस को नहीं मिला है़ शमशाद ने बताया कि उसने हत्या करने के बाद हथियार बड़ा तालाब में फेंक दिया था. डीएसपी अजीत कुमार विमल को सूचना मिली कि शमशाद बड़ा तालाब के समीप स्थित अपने घर आया हुआ है़.
सूचना के आधार पर डेली मार्केट थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा बड़ा तालाब के पास पहुंचे और एक सैलून से शमशाद को गिरफ्तार कर लिया़ पुलिस के अनुसार सोनू इमरोज की हत्या के बाद मो शमशाद कोलकाता भाग गया था़ वहां उसका परिवार रहता है़ कोलकाता से आने के बाद वह चतरा में अपने एक रिश्तेदार के पास रह रहा था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola