ePaper

अभी ठंड की जद में रहेगी राजधानी, 31 तक झेलना होगा शीतलहर का प्रकोप

Updated at : 29 Dec 2018 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
अभी ठंड की जद में रहेगी राजधानी, 31 तक झेलना होगा शीतलहर का प्रकोप

रांची : ठंड के मौसम में राजधानी रांची और आसपास के इलाके में शीतलहर का कहर जारी है. मौसम विभाग ने की मानें, तो 31 दिसंबर तक राज्य के एक-दो स्थानों पर शीतलहरी जारी रहेगी. विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवा बह रही है. इसका असर राज्य पर पड़ेगा. हवा […]

विज्ञापन

रांची : ठंड के मौसम में राजधानी रांची और आसपास के इलाके में शीतलहर का कहर जारी है. मौसम विभाग ने की मानें, तो 31 दिसंबर तक राज्य के एक-दो स्थानों पर शीतलहरी जारी रहेगी. विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवा बह रही है. इसका असर राज्य पर पड़ेगा. हवा की गति सामान्य से थोड़ी तेज है. इस कारण ठंड का एहसास हो रहा है. धूप में भी लोगों को राहत नहीं मिल रहा है.

शुक्रवार को राजधानी के शहरी इलाकों का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. यह सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, बीएयू स्थित कृषि भौतिकी विभाग ने शुक्रवार को कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया है. विभाग के अनुसार आनेवाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. रात का तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम रहने की उम्मीद है.

  • अब भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है शहर का पारा
  • कांके क्षेत्र का पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया

मैक्लुस्कीगंज में पड़ रही कड़ाके की ठंड

मैक्लुस्कीगंज व आसपास के क्षेेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पछुआ हवा का असर आम जनजीवन के साथ-साथ मवेशियों पर भी दिख रहा है. रात में बाहर खड़े वाहनों व खेत-खलिहान में रखे पुआल पर ओस की बूंद जम कर बर्फ जैसी दिखने लग रही हैं. दिन में सर्द हवा से बचने के लिए लोग धूप का सहारा ले रहे हैं.

शाम में ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव जला कर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं. शुक्रवार को एक बार पुन: तापमान में गिरावट दिखी. मैक्लुस्कीगंज में रहने वाले एंग्लो समुदाय के मेल्कॉम हॉरिगन के तापमान मापक यंत्र ने शुक्रवार की सुबह दो डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola