15 को रांची में जुटेंगे 13 राज्यों के विशेषज्ञ और अधिकारी

Updated at : 13 Dec 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
15 को रांची में जुटेंगे 13 राज्यों के विशेषज्ञ और अधिकारी

रांची : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की अोर से 15 दिसंबर को रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार मेें आयोजित अंतर्राज्यीय कार्यशाला (पूर्वी क्षेत्र) में 13 राज्यों के शहरी विकास के विशेषज्ञ व पदाधिकारी जुटेंगे. इसमें भू-संपदा अधिनियम 2016 के विभिन्न पहलुअों पर चर्चा की जायेगी. घर, मकान व प्लॉट खरीदने वाले […]

विज्ञापन
रांची : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की अोर से 15 दिसंबर को रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार मेें आयोजित अंतर्राज्यीय कार्यशाला (पूर्वी क्षेत्र) में 13 राज्यों के शहरी विकास के विशेषज्ञ व पदाधिकारी जुटेंगे. इसमें भू-संपदा अधिनियम 2016 के विभिन्न पहलुअों पर चर्चा की जायेगी. घर, मकान व प्लॉट खरीदने वाले ग्राहकों और इस क्षेत्र में काम कर रही रियल इस्टेट कंपनियों के अधिकार के संरक्षण के साथ- साथ दायित्व और समय पर कमिटमेंट के अनुसार घर नहीं देनेवाले डेवलपर्स और कंपनियों पर कार्रवाई के प्रावधान और उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी जायेगी.
कार्यशाला में भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव और अपर सचिव तथा राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सीपी सिंह और विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह मौजूद रहेंगे. झारखंड के साथ ही बिहार,पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और पूर्वोत्तर के सात राज्यों के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola