सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट की बैठक आज (बुधवार) होगी. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव, कई विभागों के मंत्री समेत अधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक में कई जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक आज शाम 5 बजे होगी, जिसमें कई जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. बैठक खत्म होने के बाद 6 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग किया जाएगा. बैठक में सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और युवाओं को नौकरी देने से जुड़े प्रस्तावों पर सहमति बन सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर बुधवार को सीएम सम्राट कर रहे बैठक

आज की बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव, विभागों के मंत्री और कई अधिकारी शामिल रहेंगे. सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद हर बुधवार को कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं. इससे पहले 20 मई को बैठक हुई थी, जिसमें 13 एजेंडों पर मुहर लगी थी.

जीविका दीदियों से जुड़ा लिया जा सकता है फैसला

आज कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों को दूसरी किस्त की राशि दिए जाने को लेकर फैसला लिया जा सकता है. पिछले दिनों से लगातार मई महीने में ही महिलाओं को 20 हजार रुपये दिए जाने की चर्चा थी. ऐसे में आज इस पर सहमति बन सकती है. शिक्षक बहाली समेत अन्य विभागों से जुड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं.

युवाओं को रोजगार देने पर हो सकता है फैसला

सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक में आज युवाओं की बहाली को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है. बिहार सरकार की ओर से 2025 से 2030 तक एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिए जाने का लक्ष्य तय किया गया था. ऐसे में आज विभिन्न विभागों में बहाली को लेकर मुहर लग सकती है.

खेल सुविधाओं को लेकर लिया गया था फैसला

20 मई को हुई बैठक में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया था. अरवल में 6.81 एकड़ भूमि और औरंगाबाद में 13.09 एकड़ जमीन पर आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा. सहरसा के सलखुआ में 6.61 एकड़ क्षेत्र में आउटडोर स्टेडियम विकसित किया जाएगा. इन सभी परियोजनाओं को खेल विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा, जिससे राज्य में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी.

गया से बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान को मिली थी मंजूरी

राज्य के अंतरराष्ट्रीय संपर्क को मजबूत करने के लिए गया से बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान शुरू करने को हरी झंडी दी गई थी. सरकार इस सेवा को शुरू करने के लिए एयरलाइन कंपनियों को आर्थिक सहायता भी देगी. यह कदम पर्यटन, व्यापार और वैश्विक कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा.

Also Read: बिहार के 24 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, चार डिग्री तक गिरेगा पारा, IMD की एडवाइजरी जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन