Buxar News: बक्सर में 24 लघु नहरों के जीर्णोद्धार को मिली हरी झंडी

Buxar News: सात निश्चय-3 योजना से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था, किसानों को मिलेगा लाभ
Buxar News: (मृत्युंजय सिंह) सात निश्चय-3 योजना के तहत जल संसाधन विभाग और मनरेगा के अभिसरण से 20 क्यूसेक से कम जल स्राव वाली लघु एवं उप-लघु नहरों के जीर्णोद्धार कार्य को हरी झंडी मिल गई है . इस संबंध में उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
24 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
डीडीसी निहारिका छवि ने बताया कि जल संसाधन विभाग की कुल 24 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है . बक्सर, चौसा, इटाढ़ी, चौगाई और नवानगर प्रखंडों में योजनाओं का जियो टैगिंग कार्य पूरा कर लिया गया है.
वहीं डुमरांव प्रखंड में जियो टैगिंग कार्य लंबित पाए जाने पर संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी को इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया.
आज से ही काम शुरू कराने का निर्देश
उप विकास आयुक्त ने कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल, बक्सर सह नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कनीय अभियंताओं के माध्यम से कार्यक्रम पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्य शुरू कराया जाए.
साथ ही सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को विभागीय गाइडलाइन के अनुरूप सहयोग करने और कार्यों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया.
किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ
अधिकारियों ने कहा कि नहरों के जीर्णोद्धार से किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी . इससे खेती को बड़ा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी.किसानों को समय पर पानी मिलने से फसल उत्पादन में भी वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है.
समीक्षा बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल सह नोडल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, बक्सर, चौसा, नवानगर और चौगाई के कार्यक्रम पदाधिकारी सहित मनरेगा के कनीय अभियंता उपस्थित थे.
Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










