नामकुम : अपराधियों से भिड़ा किसान परिवार एक को पकड़ा, ग्रामीणों ने मार डाला

Updated at : 19 Nov 2018 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
नामकुम : अपराधियों से भिड़ा किसान परिवार एक को पकड़ा, ग्रामीणों ने मार डाला

रांची/नामकुम : नामकुम की हहाप पंचायत के लीबुडीह गांव में किसान करम सिंह मुंडा के घर शनिवार देर रात सात अपराधियों ने डकैती की. अपराधियों ने बक्सा तोड़ कर 60 हजार रुपये नगद और 15 हजार मूल्य के जेवरात लूट लिये. इसके बाद दो अपराधी उसके भाई कुलदीप के घर डकैती करने गये. जैसे ही […]

विज्ञापन
रांची/नामकुम : नामकुम की हहाप पंचायत के लीबुडीह गांव में किसान करम सिंह मुंडा के घर शनिवार देर रात सात अपराधियों ने डकैती की. अपराधियों ने बक्सा तोड़ कर 60 हजार रुपये नगद और 15 हजार मूल्य के जेवरात लूट लिये. इसके बाद दो अपराधी उसके भाई कुलदीप के घर डकैती करने गये. जैसे ही कुलदीप ने दरवाजा खोला अपराधियों ने उसके सिर पर पिस्टल तान दी. कुलदीप ने हिम्मत नहीं हारी और दोनों अपराधियों से भिड़ गया व शोर मचाने लगा.
इसी क्रम में अपराधियों ने कुलदीप के सिर पर पिस्टल के बट सेे वार कर घायल कर दिया. शोर सुन कुलदीप के भाई डिम्बु मुंडा व भतीजा चैतन्य मुंडा अपराधियों से भिड़ गये. अपराधियों ने डिम्बु और चैतन्य को भी घायल कर दिया, फिर भी दोनों अपराधियों के साथ उठा-पटक करते रहे.
अपरािधयों से िभड़े चाचा-भतीजा : भयवश तीन अपराधी रुपये व जेवरात लेकर भाग गये. एक अपराधी को उन्होंने पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया.
इसी बीच ग्रामीण भी जुट गये. उन्होंने कमरे में बंद अपराधी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अचु मुंडा और घर खूंटी बताया. ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे ग्रामीणों से छुड़ाया और इलाज के लिए रिम्स भेज दिया. रिम्स में इलाज के दौरान अपराधी अचु की मौत हो गयी. घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किये. इस संबंध में नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है
पिता पर पिस्टल तान पैसे मांग रहे थे अपराधी
किसान करम सिंह मुंडा के पुत्र चैतन्य मुंडा ने बताया कि कुल सात अपराधी डकैती करने आये थे. घर में घुसे चार अपराधियों ने पिता की कनपटी पर पिस्टल तान दी और रुपये देने की मांग करने लगे. उसने जब पुलिस को फोन करना चाहा, तो एक अपराधी ने उसे देख लिया. इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी. फिर कुलदीप चाचा , डिम्बु चाचा और वह अपराधियों से भिड़ गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola